फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पंचकूला से वोल्वो बस सेवा बंद

पंचकूला से वोल्वो बस सेवा बंद

Mon, 30 Jul 2012 12:00 PM IST
Panchkula
Panchkula Updated Mon, 30 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला। करीब डेढ़ महीने पहले गुड़गांव के लिए शुरू हुई वोल्वो बस सेवा को बंद कर दिया गया है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की कमी के कारण घाटा हो रहा था, इसलिए विभाग ने बस को बंद कर दिया। हालांकि इस फैसले से कुछ यात्री काफी परेशान हुए। उनका कहना है कि यदि रोडवेज की ओर से वोल्वो का प्रचार-प्रसार किया जाता तो शायद यह नौबत नहीं आती। उनका कहना है कि लोगों को वोल्वो के बारे में पता हीं नहीं चल पाया। यह वोल्वो बस सेवा गुड़गांव रोडवेज की ओर से शुरू की गई थी। पंचकूला से जाने वाली बस दिल्ली एयरपोर्ट के रास्ते गुड़गांव पहुंचती थी।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज ने शहरवासियों की मांग पर करीब डेढ़ महीने पहले वोल्वो बस सेवा की शुरुआत की थी। लोगों की शिकायत थी कि पंचकूला से जाने वाले लोगों को वोल्वो चंडीगढ़ से पकड़नी पड़ती या फिर जीरकपुर से। इससे लोगों का समय भी बरबाद होता था और परेशानी भी उठानी पड़ती। इसी को ध्यान में रखते हुए रोडवेज के महानिदेशक ने वोल्वो बस सेवा चलाने की शुरुआत की थी। उन्होंने उस दौरान भी यह घोषणा की थी कि यदि यात्रियों की संख्या कम रही तो बस सेवा को बंद कर दिया जाएगा और हुआ भी यही। करीब 15 दिन यात्रियों का इंतजार करने के बाद गुड़गांव रोडवेज ने यह सेवा बंद कर दी।
विज्ञापन

नगर परिषद के पूर्व उपप्रधान बीबी सिंघल ने बताया कि वोल्वो बस की मांग शहरवासी बहुत दिन से कर रहे थे, लेकिन प्रशासन की ओर से इसका प्रचार ही नहीं किया गया। लोगों को वोल्वो के बारे में पता ही नहीं चला। कब वोल्वो आई और कब चली गई। विभाग को चाहिए था कि इस बारे में प्रचार-प्रसार करती तो इसका जरूर फायदा मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
यह बस गुड़गांव रोडवेज की ओर से शुरुआत की गई थी। करीब 15 दिन तक बस को पंचकूला से ले जाया गया, लेकिन बेहतर रिस्पांस नहीं मिला। इस कारण विभाग ने फिलहाल इस बस सेवा को बंद कर दिया है।
रोहताश वर्मा, जीएम रोडवेज चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed