{"_id":"10924","slug":"Panchkula-10924-146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की हड़ताल से कामर्शियल साइटों की नीलामी टली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों की हड़ताल से कामर्शियल साइटों की नीलामी टली
Panchkula
Updated Wed, 18 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला। 25 और 26 जुलाई को होने वाली बैंकों की देशव्यापी हड़ताल ने हुडा के कामर्शियल प्लाटों की नीलामी टाल दी है। अब यह नीलामी तीन अगस्त होगी। पहले साइटों पर बोली 26 जुलाई को लगनी थी, लेकिन बैंकों की हड़ताल ने हुडा की तैयारियों पर पानी फेर दिया है। बोली को सफल बनाने के लिए हुडा जोर-शोर से जुटा था। यहां तक कि उसने नीलामी के प्रचार-प्रसार पर लाखों रुपये भी खर्च कर दिए थे। नीलामी टलने से खरीदारों को भी परेशानी हुई है। हुडा के एस्टेट अधिकारी अश्विनी शर्मा ने बताया कि बैंकों की हड़ताल के कारण अब तीन अगस्त को साइटों की नीलामी होगी।
हुडा की ओर से 38 कॉमर्शियल साइटों की नीलामी 26 जुलाई को होनी थी। इसमें एमडीसी से लेकर सेक्टर-26 तक कामर्शियल साइटें शामिल थीं। इन साइटों की नीलामी को लेकर लोगों में काफी उत्साह था। खासकर व्यापारियों और प्रापर्टी डीलरों में। नीलामी वाले दिन कई लोगों ने छुट्टी कर रखी थी, ताकि वे नीलामी में हिस्सा ले सकें और अपनी मनपसंद प्रापर्टी खरीद सकें, लेकिन ऐन वक्त पर बैंकों की हड़ताल ने सारा मजा किरकिरा कर दिया। साइट लेने के इच्छुक लोगों को अब दोबारा से तीन अगस्त के लिए तैयार होना होगा। दरअसल हड़ताल होने के कारण बैंक के ड्राफ्ट बनाने में दिक्कत आ सकती है, इसलिए लोगों की सहूलियत को देखते हुए हुडा ने यह नीलामी टाल दी।
कोट
26 जुलाई को होनी वाली नीलामी को हुडा ने टाल दिया है। अब यह नीलामी तीन अगस्त को होगी। बैंक की हड़ताल के कारण यह निर्णय लिया गया है।
अश्विनी शर्मा, एस्टेट अधिकारी हुडा
कोट
नीलामी भले ही देरी से हो, लेकिन हुडा को अपने रिजर्व प्राइज मार्केट रेट से कम रखने चाहिए। साथ ही बूथ में बेसमेंट और फर्स्ट फ्लोर बनाने की इजाजत दी जाए।
विज्ञापन
सुरेश अग्रवाल, प्रधान हरियाणा स्टेट प्रापर्टी डीलर वेलफेयर एसोसिएशन