फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   96 people got license to sell firecrackers, one suspended due to delay

96 लोगों को मिला पटाखे बेचने का लाइसेंस, काम में देरी होने पर एक निलंबित

Sat, 19 Oct 2019 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
96 people got license to sell firecrackers, one suspended due to delay
अधिकारियों के न आने पर डीसी ऑफिस में हंगामा करते लोग। - फोटो : 04cty2005
चंडीगढ़। दीपावली पर पटाखे बेचने के लिए शुक्रवार को ड्रॉ सिस्टम से लाइसेंस देने की प्रक्रिया की गई। इसके लिए दोपहर तीन बजे का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन कोई भी अफसर समय पर नहीं पहुंचा। इससे वहां पहुंचे लोगों ने हंगामा कर दिया। डीसी के हस्तक्षेप पर लोग शांत हुए। शाम सात बजे से ड्रॉ प्रक्रिया शुरू हुई, जो रात 9 बजे जाकर खत्म हुई। इस दौरान 1972 लोगों में से 96 लोगों को लाइसेंस मिले। वहीं, चार घंटे देरी होने केकारण डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने एक जूनियर असिस्टेंट को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन

हर साल की तरह इस बार भी ड्रॉ के माध्यम से पटाखे बेचने का स्टॉल लगाने की प्रक्रिया शुक्रवार को की जानी थी। उत्साहित दुकानदार तय समय दोपहर 3 बजे डीसी ऑफिस पहुंच गए। इसके बाद काफी देर तक कोई अफसर मौकेपर नहीं पहुंचा। इससे दुकानदार काफी गुस्से में आ गए। लोग हंगामा करने लगे। तभी डीसी मौकेपर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। इसके बाद पटाखों की दुकानें अलॉट करने के लिए ड्रॉ प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान 1972 लोगों ने स्टॉल लगाने के लिए आवेदन किया था। इनमें से 96 लोगों को स्टॉल लगाने की अनुमति मिली है। सभी से 600 रुपये फीस ली गई है। अनुमति मिलने के बाद अब नगर निगम को फीस देकर दुकानदार अपने स्टॉल लगा सकेंगे। वहीं, प्रक्रिया समाप्त होने के बाद डीसी ने चार घंटे देरी से काम शुरू होने पर एक जूनियर असिस्टेंट को निलंबति कर दिया है। इस दौरान 14 दिनों तक चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड लगातार निगरानी रखेगी ताकि प्रदूषण न बढ़े।
विज्ञापन

न पानी पीने की व्यवस्था और न बैठने की
पटाखा डीलर एसोसिएशन के प्रधान देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रशासन इतने बड़े स्तर पर आयोजन करा रहा था और वहां पानी पीने तक की व्यवस्था नहीं थी। इसके अलावा एसोसिएशन केलोगों को बैठने तक के लिए कुर्सी नहीं मिली। इस प्रकार की अव्यवस्थाओं के बीच अफसर जब समय से न पहुंचे तो फिर गुस्सा होना स्वाभाविक है। एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी चिराग अग्रवाल ने कहा कि इतनी लापरवाही तो कभी नहीं हुई जो इस बार हुई है। हम लोग प्रक्रिया का बहिष्कार करने वाले थे, लेकिन डीसी के हस्तक्षेप केबाद मामला शांत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां लगेंगी इतनी दुकानें
सेक्टर 43 में 24 स्टॉल, सेक्टर 46 में 12 स्टॉल, मनीमाजरा में 16, सेक्टर 20 में 10, सेक्टर 37 में 8, सेक्टर 29 में 6, सेक्टर 33 में 6, सेक्टर 24 में 8 स्टॉल और राम दरबार में 6 स्टॉल लगेंगे।

इन साइटों पर नहीं लगेंगे स्टॉल
रामदरबार में पुराने कार बाजार का मैदान, सेक्टर 20 में मस्जिद मैदान, सेक्टर 43 में अपनी मंडी मैदान, सेक्टर 46 में रामलीला ग्राउंड, सेक्टर 33-सी में ओपन स्पेस, सेक्टर 37-सी में मंदिर के पास, सेक्टर 24 में दशहरा ग्राउंड, सेक्टर 29 में अपनी मंडी मैदान, मनीमाजरा के ओपन स्पेस में इस बार दुकानें नहीं लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed