फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   95 thousand rupees cheated from woman of Chandigarh

चंडीगढ़ की महिला से 95 हजार रुपये ठगे

Fri, 29 Jan 2021 01:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
95 thousand rupees cheated from woman of Chandigarh
पंचकूला। 35 लाख की लाटरी की रकम खाते में ट्रांसफर करने के नाम पर एक महिला से 95 हजार की ठगी हो गई है। सेक्टर-5 पुलिस ने चंडीगढ़ निवासी महिला सोनिया की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला चंडीगढ़ निवासी है, पंचकूला नंबर से कॉल आने के कारण मामला सेक्टर-5 थाने में स्थानांतरित किया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता महिला सोनिया निवासी सेक्टर-22 चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। सोनिया चंडीगढ़ के स्टेट ट्रांसपोर्ट विभाग में स्टेनो के पद पर कार्यरत हैं। महिला ने बताया कि उनके पिता के नंबर पर फोन आया कि उनका 35 लाख की लॉटरी निकली है। इस पर सोनिया के पिता ने उसे सूचित किया। सोनिया ने लॉटरी निकलने वाले नंबर पर फोन किया तो उसने अपना नाम विजय कुमार बताया। विजय कुमार ने कहा कि केबीसी की तरफ 15,200 रुपये जमा कराने होंगे तो आपकी लाटरी कैश हो जाएगी। इस पर सोनिया ने लाटरी कैश कराने के लिए पैसे जमा करा दिए। सोनिया ने आरोप लगाया कि पैसे जमा कराने के बाद चेक लेने के लिए राणा प्रताप नाम के व्यक्ति से बात करने के लिए कहा गया। राणा प्रताप से जब सोनिया ने बात की तो उसने 43 हजार रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस देने को कहा। पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद गूगल से नंबर निकालकर केबीसी हेड ऑफिस पर इन्क्वारी की तो उन्होंने बताया कि आपकी लॉटरी निकली है। इसके बाद हिमांशु नाम के व्यक्ति ने कहा कि उसके साथ पहले फ्रॉड हो चुका है। वह सभी नंबर ब्लॉक कर दें। सोनिया ने नंबर ब्लॉक करने के बाद दोबारा हिमांशु को फोन किया। हिमांशु ने महिला से बीस हजार रुपये जमा करवाने के बाद लॉटरी का चेक देने की बात कही। इस पर महिला ने दस हजार रुपये जमा करा दिए। महिला को चेक देने के नाम पर दो प्रतिशत की फीस पचास हजार मांगी गई। महिला ने इसे भी जमा करा दिया। इसके बाद महिला को चेक देने के लिए इनकम टैक्स की फीस 45 हजार देने के लिए कहा। इसके बाद महिला से बीस हजार रुपये सेटलमेंट के नाम पर जमा करा लिए। महिला ने कुल 95 हजार रुपये जमा करा दिए। सेक्टर-5 थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सभी नंबर को ट्रेस करने में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed