फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   युवाओं को जागरूक करने के लिए दी वैज्ञानिक जानकारियां

युवाओं को जागरूक करने के लिए दी वैज्ञानिक जानकारियां

Sat, 02 Mar 2019 01:32 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
युवाओं को जागरूक करने के लिए दी वैज्ञानिक जानकारियां
युवाओं को जागरूक करने के लिए दी वैज्ञानिक जानकारियां
विज्ञापन

मानचित्रों की लगाई प्रदर्शनी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भारतीय सर्वेक्षण विभाग ने सेक्टर-32 के सर्वे कांप्लेक्स में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। यह दिवस विज्ञान के लिए मनुष्य और मनुष्य के लिए विज्ञान विषय को लेकर वीरवार को मनाया गया। विज्ञान के प्रचार के लिए हर साल यह दिवस एक अलग विषय पर मनाया जाता है।
पंजाब हरियाणा एवं चंडीगढ़ के भू स्थानिक आंकड़ा केंद्र के निदेशक चंद्रपाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा यह दिन जीवन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का विचार प्रदान करता है। इससे हमारा जीवन आसान हो जाता है। इस आयोजन का मकसद युवाओं को जागरूक करने के लिए वैज्ञानिक जानकारियां देना है जिससे वह विज्ञान में रुचि लें।
विज्ञापन

इस मौके पर ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम, टोटल स्टेशन, डिजिटल लेवल और ग्राउंड पेनिट्रेटिंग राडार उपकरणों के प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई। भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा बनाए गए मानचित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। स्कूली छात्रों को मानचित्र बनाने की तकनीकें भी बताई गईं। भारतीय सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के बाद पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed