फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गरमी में नहीं होगी पानी की किल्लत

गरमी में नहीं होगी पानी की किल्लत

Mon, 14 Jan 2019 01:42 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
गरमी में नहीं होगी पानी की किल्लत
गर्मी में नहीं होगी पानी की किल्लत
विज्ञापन

मार्च तक आ जाएगा फेज पांच और छह का पानी
24 घंटे और सातों दिन पानी के लिए अभी और लगेगा समय
कजौली वाटर वर्क्स से पानी का करना होगा इंतजार
नीरज कुमार
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल को सातों दिन और 24 घंटे पानी मिलने में अभी वक्त लगेगा, लेकिन मार्च में पानी आ जाएगा। इस पर करीब 90 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। पिछले वर्ष से ही पानी आने का लक्ष्य था लेकिन निर्माण कार्य में देरी के कारण अब मार्च में पानी चंडीगढ़ के सेक्टर 39 के वाटर वर्क्स में पहुंच जाएगा। देरी इसलिए हो रही है कि पंजाब सिंचाई विभाग कजौली में फेज पांच-छह के इनटेक और इसके चैंबर निर्माण का काम करवा रहा है। जंडपुर से सेक्टर 39 के वाटर वर्क्स का काम पूरा हो चुका है।
पांच लाख की आबादी के लिए बने चंडीगढ़ शहर में अब 14 लाख लोग रहते हैं। ऐसे में पानी की किल्लत कुछ सालों से काफी बढ़ गई है। बढ़ती समस्या को देखते हुए प्रशासन ने 2018 में पानी की किल्लत दूर करने की तैयारी शुरू की थी। जल्द ही पंजाब से अतिरिक्त 29 एमजीडी पानी मिलेगा। जंडपुर में पंप हाउस और स्टोरेज टैंक का निर्माण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


शहर में पानी की स्थिति
- उपलब्ध पानी 87 एमजीडी
- जरूरत 116 एमजीडी पानी
- कमी 29 एमजीडी
कजौली वाटर वर्क्स के प्रत्येक फेज से 20 एमजीडी पानी आता है। इसमें चंडीगढ़ को 14.5 एमजीडी, मोहाली को 2.5 एमजीडी, चंडीमंदिर को 1.5 एमजीडी और पंचकूला को 1.5 एमजीडी की हिस्सेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल संरक्षण के लिए टर्सरी ट्रीटेड पानी को बढ़ावा
नगर निगम जल संरक्षण के लिए टर्सरी ट्रीटेड पानी को बढ़ावा दे रहा है। निगम ने एक कनाल से ऊपर के घरों के लिए टर्सरी ट्रीटेड पानी का कनेक्शन अनिवार्य कर दिया है। मौजूदा समय में 7600 के करीब एक कनाल के घर हैं जिनमें से मात्र ढाई हजार के करीब घरों में टर्सरी वाटर के कनेक्शन हैं। अब शेष घरों में भी इसके कनेक्शन दिए जाएंगे।

चल रहा निर्माण कार्य
पंजाब इरिगेशन डिपार्टमेंट कजौली में फेज पांच-छह के इनटेक और इसके चैंबर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके पूरा होने से कजौली से फेज पांच-छह की लाइन में (29 एमजीडी) 1319 लाख लीटर अतिरिक्त पानी आने का ट्रायल शुरू होगा। इसके बाद फेज पांच-छह की लाइन से चंडीगढ़ शहर को 29 एमजीडी यानि 1319 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलने लगेगा, बल्कि मोहाली को (5 एमजीडी) 227 लाख लीटर और पंचकूला एवं चंडीमंदिर कैंटोनमेंट को भी (3-3 एमजीडी) 136-136 लाख लीटर अतिरिक्तपानी मिलने लगेगा।

कजौली वाटर वर्क्स का इतिहास
वर्ष 1983 में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भाखड़ा मेेन लाइन से पानी लेने के लिए यह योजना बनाई थी। इसके पहले चार फेसों में 40 एमजीडी पानी प्रतिदिन मिल रहा है व बाकी का पानी चंडीमंदिर व पंचकूला को मिल रहा है। इस परियोजना से फेस 5 व 6 से 40 एमजीडी पानी उपलब्ध होगा। इसमें से 29 एमजीडी चंडीगढ़ को व 11 एमजीडी मोहाली व पंचकूला को मिलना है। अगर चंडीगढ़ को इस परियोजना की फेस 5 व 6 में से हिस्सा मिलता है तो इससे शहर में 24 घंटे जलापूर्ति होगी।


कोटस...
कजौली वाटर वर्क्स से फेज 5 और 6 का पानी आना मार्च में शुरू हो जाएगा। कजौली वाटर वर्क्स के पंजाब सिंचाई विभाग की ओर से इनटेक चैंबर का निर्माण कार्य जारी है। इसके बाद कमीशनिंग और ट्रायल होगा। मार्च तक शहर में पानी आना शुरू हो जाएगा। इस पर करीब 90 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
- संजय अरोड़ा, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर, नगर निगम चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed