फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कल आप में शामिल होंगे धवन, 25 से पदयात्रा पर

कल आप में शामिल होंगे धवन, 25 से पदयात्रा पर

Sat, 17 Nov 2018 01:49 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
कल आप में शामिल होंगे धवन, 25 से पदयात्रा पर
फोटो समाचार
विज्ञापन


कल आप में शामिल होंगे धवन, 25 से पदयात्रा पर
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी दुर्गेश पाठक की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता लेंगे
धवन की ओर से दावा, पांच हजार समर्थकों के साथ पार्टी को करेंगे ज्वाइन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता हरमोहन धवन रविवार को अपने लाव-लश्कर के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। इस मौके पर आप के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी दुर्गेश पाठक, संगरूर के सांसद भगवंत मान, पंजाब में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा के साथ चंडीगढ़ के स्थानीय पदाधिकारी और वालंटियर भी मौजूद रहेंगे। धवन की ओर से दावा किया गया है कि वे उन पांच हजार साथियों के साथ पार्टी में शामिल होंगे, जिन्होंने साल 2014 में बीजेपी को वोट डाला था। सेक्टर नौ स्थित हाउस नंबर-230 में आयोजित कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के भी सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। पार्टी की सदस्य बनने के बाद धवन कार्यकर्ताओं सहित 25 नवंबर से पदयात्रा पर निकलेंगे।
पिछले लोकसभा चुनाव के बाद से आप की स्थानीय यूनिट और धवन दोनों ही अज्ञातवास में चल रहे थे। अपने विद्रोही तेवर के कारण धवन को भाजपा के नेताओं ने तवज्जो देनी बंद कर दी थी तो गुल पनाग के चुनाव हारने के बाद आम आदमी पार्टी भी टूट सी गई। संगठन को मजबूत बनाने की कोशिश हुई मगर टीम बन नहीं पाई। हमेशा से पार्टी को ऐसे नेता की तलाश थी, जो उनकी टीम को एकजुट कर पाए और शहर का जाना पहचाना चेहरा हो।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ धवन को एक ऐसी टीम की जरूरत थी, जो उनके अंदाज के मुताबिक पूरे शहर में माहौल बना पाए। आम आदमी पार्टी भले ही साल 2014 का चुनाव हार गई हो, लेकिन उसके पास आज भी जमीन पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की टोली है। ऐसे में दोनों की जरूरत थी कि वे आपस में मिल जाए। आप और धवन के मिलन से शहर में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने के साथ नेताओं के बीच दिलचस्प जुबानी जंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी धवन को प्रत्याशी घोषित नहीं करेंगे
धवन पार्टी में शामिल जरूर हो जाएंगे, लेकिन अभी उन्हें पार्टी की ओर से प्रत्याशी घोषित नहीं किया जाएगा। पार्टी की स्थानीय यूनिट तो चाहती है कि पार्टी की सदस्यता के साथ उन्हें प्रत्याशी भी घोषित कर दिया जाए, ताकि चुनाव की तैयारी शुरू हो जाए। मगर पार्टी की नीति कहती है कि पदाधिकारियों और वालंटियर की आम राय के बाद ही किसी को प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है। हालांकि पार्टी के पदाधिकारी कहते हैं कि एक तरह से धवन का ही नाम फाइनल है।


25 से निकलेंगे पदयात्रा पर
पार्टी की सदस्यता हासिल करने के बाद हरमोहन धवन अपने कार्यकर्ताओं के साथ 25 नवंबर से पदयात्रा पर निकलेंगे। वे हर सेक्टर का दौरा करेंगे और सेक्टरवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्या जानेंगे। उसके बाद वे चंडीगढ़ प्रशासन और मौजूदा सांसद किरण खेर का घेरावकर सत्ता पक्ष के खिलाफ माहौल बनाएंगे। वैसे तो धवन शहर के हर मुद्दे से वाकिफ हैं और लेकिन घूम-घूमकर वे शहर के लोगों से मुलाकात करेंगे और उन्हें आप की नीतियों से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed