फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मनीमाजरा में 25 हजार वॉटर कनेक् शन होंगे स्मार्ट

मनीमाजरा में 25 हजार वॉटर कनेक् शन होंगे स्मार्ट

Mon, 01 Jan 2018 01:22 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
मनीमाजरा में 25 हजार वॉटर कनेक्
शन होंगे स्मार्ट
मनीमाजरा में 25 हजार वाटर मीटर कनेक्शन होंगे स्मार्ट
विज्ञापन

इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की ओर से शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट
प्रोजेक्ट पर करीब 60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
मनीमाजरा में जल्द ही 25 हजार पुराने वाटर मीटर कनेक्शन की जगह नए मीटर कनेक्शन लगाए जाएंगे। स्मार्ट सिटी के तहत यह प्रोजेक्ट नए साल में शुरू होने जा रहा है। इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की ओर से मनीमाजरा में यह कार्य पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जा रहा है। इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के अनुसार पुराने वाटर कनेक्शन की जगह स्मार्ट मीटर लगाए जाने के प्रोजेक्ट पर करीब 60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के मुताबिक स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से इस प्रोजेक्ट के लिए जनवरी में टेंडर कॉल किया जाएगा। वाटर कनेक्शन के लिए लगाए जाने वाले सभी स्मार्ट मीटर स्काडा सिस्टम से जुड़ेंगे। अगर कोई पानी चोरी करेगा तो एससीडीई (सुपरवाइजरी कंट्रोल डाटा एक्यूजेशन) कंट्रोल रूम में पता चल जाएगा। वाटर कनेक्शन के स्मार्ट मीटर से पानी का बिल आसानी से पता लगाया जा सकेगा। साथ ही स्मार्ट मीटर लगने से पानी चोरी नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


अंडरग्राउंड पाइप लीकेज का आसानी से पता चल जाएगा
सुपरवाइजरी कंट्रोल सिस्टम से स्मार्ट मीटर को जोड़ा जाएगा। इस सिस्टम की बदौलत अंडरग्राउंड वाटर पाइप लाइन लीकेज का भी पता चल जाएगा। पाइप लाइन में अगर को खराबी आती है या लीकेज होती है तो एससीडीई कंट्रोल रूम पर इसकी जानकारी चली जाएगी। हर एरिया के एसडीओ और जूनियर इंजीनियर को इस सिस्टम के साथ लिंक किया जाएगा, ताकि पाइप लीकेज या तकनीकी खराबी को फौरन ठीक कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मीटर रीडिंग का नहीं रहेगा झंझट
सुपरवाइजरी कंट्रोल डाटा एक्यूजेशन की मदद से अब बिल के लिए पानी के मीटर की रीडिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी। एससीडीई सिस्टम से ही बिलों की जानकारी मिल जाएगी। इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के मुताबिक स्मार्ट मीटर कनेक्शन के लिए लोगों से पैसे लिए जाएंगे, लेकिन किस्तों में।


सेक्टर-17 में बनेगा एससीडीई सेंटर
इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के मुताबिक सेक्टर-17 में एससीडीई सेंटर होगा। यहां से पूरे शहर की वाटर सप्लाई पर नजर रखी जाएगी। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सबसे पहले मनीमाजरा में स्मार्ट मीटर लगाने शुरू किए जाएंगे। इसके बाद पूरे शहर में वाटर सप्लाई 24 घंटे करने का काम शुरू होगा। शहर में इस समय करीब 1.5 लाख वाटर कनेक्शन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed