{"_id":"5980ae384f1c1b78368b4659","slug":"91501605432-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में जमकर बरसे मेघा, 5 फुट तक जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा में जमकर बरसे मेघा, 5 फुट तक जलभराव
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा में जमकर बरसे मेघा, 5 फुट तक जलभराव
सिरकी बाजार के दुकानदारों ने निगम और मनप्रीत बादल के खिलाफ जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
शहर में मंगलवार जमकर हुई बारिश के बाद कई जगहों पर पानी भर गया। इससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार शहर में 55 एमएम बारिश दर्ज की गई। शहर के सिरकी बाजार में बारिश से हालात बद से बदतर हो गए। वहां पर पांच फुट से ज्यादा पानी जमा हो गया। इस वजह से आसपास के दुकानदारों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
दुकानदार संजीव कुमार ने कहा कि निगम ने कई सालों के बाद भी बारिश के पानी की निकासी के लिए कोई प्रबंध नहीं किए। उन्होंने कहा कि मनप्रीत बादल ने उनसे उक्त समस्या का समाधान करने के वादे से वोट मांगा था, लेकिन अब भूल गए हैं। वहीं मिनी सचिवालय के पास स्थित एसएसपी, डिप्टी कमिश्नर के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों की कोठियों के आगे भी बारिश का पानी भर गया।
बारिश की वजह से उन दफ्तरी कर्मचारियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा जो मिनी सचिवालय में अपनी ड्यूटी कर रहे थे, क्योंकि दोपहर साढे़ तीन बजे शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर खबर लिखे जाने तक जारी थी।