फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   9-month-old girl dies after being hit by car while reversing

कार पीछे करते हुए चपेट में आकर 9 माह की बच्ची की मौत

Mon, 28 Mar 2022 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
9-month-old girl dies after being hit by car while reversing
पंचकूला। सेक्टर-15 स्थित बिश्नोई भवन के नजदीक एक कार पीछे करते समय 9 माह की बच्ची की कार की चपेट में आने से मौत हो गई और उसकी दादी घायल हो गई। पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर कार चालक मोहनचंद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-17 राजीव कॉलोनी निवासी सुधीर बिश्नोई भवन में काम करता है। सुधीर की मां उसकी 9 माह की बच्ची मन्नत से मिलने के लिए दोपहर को 12 बजे बिश्नोई भवन पहुंची थी। यहां पर जब वह भवन के बाहर खड़ी होकर बच्ची के बाहर आने का इंतजार कर रही थी तो इसी दौरान कार चालक मोहनचंद भवन के पास अपनी कार को पीछे कर रहा था। उसको पीछे आती बच्ची दिखाई नहीं दी और बच्ची कार की चपेट में आकर नीचे दब गई। जिससे बच्ची की की मौत हो गई। सेक्टर-15 चौकी इंचार्ज दीदार सिंह ने बताया कि आरोपी कार चालक मोहनचंद को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed