फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   87 thousand rupees cheated in the name of buying guitar

गिटार खरीदने के नाम पर 87 हजार रुपये ठगे

Tue, 12 Jul 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
87 thousand rupees cheated in the name of buying guitar
पंचकूला। गिटार खरीदने का झांसा देकर 87 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत एमडीसी स्टेट साइबर थाना में दी है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता रंजना सिंह ने बताया कि वह म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट की दुकान चलाती है।
विज्ञापन

3 जून को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन कर गिटार खरीदने के बारे में कहा। इसके बाद पीड़िता ने उक्त व्यक्ति के मोबाइल पर अलग-अलग रेंज के गिटार की फोटो भेजी। फोटो में उक्त व्यक्ति ने एक गिटार पसंद किया जिसकी कीमत 24 हजार रुपये थी और उसने पीड़िता को यूपी गिटार डिलीवर करने को कहा। इस पर पीड़िता ने 20 हजार रुपये एडवांस पेमेंट और 4 हजार रुपये प्रोडक्टर डिलीवरी के समय पेमेंट करने की बात कही।
विज्ञापन

इस पर आरोपी ने 8 जून की रात पीड़िता के गूगल पे पर दो रुपये भेजकर बैलेंस चेक करने के लिए कहा। पीड़िता ने चेक कर ओके कर दिया और तभी आरोपी ने एडवांस पेमेंट के तौर पर 20 हजार रुपये देने के बारे में बताया। कुछ देर बाद जब पीड़िता ने बैंलेंस चेक किया तो देखा कि छह अलग-अलग ट्रांजेक्शन से उसके बैंक खाते से 87 हजार रुपये निकल चुके हैं। इसके बाद मामले की शिकायत स्टेट साइबर थाना और बैंक में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed