फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   85 people donated blood and 15 took oath of organ donation

48वें रोज फेस्टिवल में ब्लड डोनेशन, 85 लोगों ने किया रक्तदान और 15 ने ली अंगदान की शपथ

Sat, 29 Feb 2020 11:28 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 29 Feb 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
85 people donated blood and 15 took oath of organ donation
रक्तदान करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
रोज फेस्टिवल के दौरान पंजाब रेड क्रास भवन, सेक्टर 16 में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 85 लोगों ने रक्तदान किया। साथ ही 15 लोगों ने अंगदान करने की शपथ ली। सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


यह शिविर तीन दिन तक चलेगा, जिसका आयोजन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पंजाब स्टेट ब्रांच चंडीगढ़, श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला और अमर उजाला फाउंडेशन चंडीगढ़ की ओर से ब्लड बैंक, गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल सेक्टर 16 चंडीगढ़, श्री गुरु हरकिशन चैरिटेबल अस्पताल सोहाना एवं रोटो पीजीआई चंडीगढ़ के सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन


शिविर का शुभारंभ सीएस तलवार आईएएस सेक्रेटरी इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पंजाब स्टेट ब्रांच चंडीगढ़ ने किया। उन्होंने रक्तदान करने वाले लोगों का शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश कुमार संगर और पैटर्न अश्विनी कुमार ने रक्तदानियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान करना समाज में बहुत महत्वपूर्ण एवं कल्याणकारी कार्य है। ऐसा करने से न केवल अमूल्य जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि रक्तदान करने वाले व्यक्ति को भी गर्व का एहसास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिशक्ति सेवादल के प्रधान लक्ष्मण सिंह रावत ने रक्तदान करने वालों को कहा कि हम सबको ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशीले पदार्थों की तरफ ध्यान देने के बजाय रक्तदान जैसे महान कार्यों की ओर ध्यान दें। समाज में फैल रही नशे की लत पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को रक्तदानी बनकर अपनी शक्ति का उपयोग जनकल्याण के कार्यों के लिए करना चाहिए।


हरदेव सिंह ने 39वीं बार किया रक्तदान
शिविर में हरदेव सिंह ने 39वीं बार रक्तदान किया। इस मौके पर पंजाब रेड क्रॉस के वॉलंटरी ब्लड डोनेशन मोटिवेटर गोविंद सिंह, डिप्टी सेक्रेटरी हरबंस सिंह, डिप्टी सेक्रेटरी रमेश चंद्र राणा, यूथ रेड क्रॉस कोऑर्डिनेटर अमरजीत सिंह, सीनियर ऑडिटर गुरसेवक सिंह बेदी, सोशल वर्कर मीनाक्षी, बलजिंदर सिंह, श्री शिव कांवड़ महासंघ के गुलशन कुमार, राज कुमारी, दीपक शर्मा, मोहिंदर कौर, अलका, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed