फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   85 new cases of dengue reported, no concrete plan for larva control yet

Panchkula News: डेंगू के 85 नए मामले आए सामने, अभी तक लारवा कंट्रोल का नहीं पुख्ता प्लान

Mon, 26 Aug 2024 02:52 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:52 PM IST
विज्ञापन
85 new cases of dengue reported, no concrete plan for larva control yet
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जिले में बारिश के बाद डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब तक डेंगू के 85 नए मामले सामने आए हैं। विभागों के पास अभी तक लारवा को कंट्रोल करने का पुख्ता प्लान तैयार नहीं हुआ है। इस कारण लोग लगातार डेंगू के शिकार हो रहे हैं। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते यह फैसला लिया है कि कम प्लेटलेट्स वाले मरीजों के इलाज की जानकारी प्राइवेट अस्पताल पंचकूला स्वास्थ्य विभाग को देगा। शहर के 25 से ज्यादा प्राइवेट अस्पतालों को यह लेटर जारी किया गया है। इसके बाद भी अभी तक प्राइवेट अस्पतालों ने इस व्यवस्था के तहत काम करना शुरू नहीं किया है। इस कारण कई बार लोगों को परेशानी अधिक हो रही है।

बारिश के बाद बढ़ गए डेंगू के मामले
पंचकूला जिले में लगातार डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसमें कोट से एक केस आया है। वहीं पिंजौर से 18, कालका से तीन, नानकपुर से एक, सूरजपुर 26, ओल्ड पंचकूला से 10, अर्बन पंचकूला से 26 मामले अभी तक सामने आए हैं। अभी तक रायपुररानी, हंगोला, पारवाला, और मोरनी से कोई केस नहीं आया है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की और से हाईरिस्क जोन कालका, पिंजौर का सबसे अधिक सर्वे कर रहे हैं। यहां पर लगातार डेंगू के लारवा की डेनसिटी अधिक है। इस कारण यहां पर मच्छर पैदा होने की संभावना अधिक है। इस कारण यहां के लोगों से मीटिंग कर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को फुल बाजू के कपड़े पहनने और आस पास जमा पानी में जला हुआ तेल डालने कह रहे हैं। वहीं लोगों से हफ्ते में एक दिन ड्राइ-डे मनाने के लिए पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा जा रहा है।
विज्ञापन

पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं डेंगू की लारवा मिलने पर अब तक 1700 नोटिस दिया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राइवेट अस्पतालों को पत्र लिखकर यह निर्देश दिए हैं कि उनके यहां पर कम प्लेटलेट्स वाले मरीज आते हैं तो वह इसकी जानकारी विभाग को मुहैया कराएं। अगर समय रहते बीमारी की जानकारी होगी तो बचाव के लिए पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की ओर से कदम उठाए जाएंगे। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed