{"_id":"5c7c3819bdec224bc54ab720","slug":"81551644697-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने किया हुंकार रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने किया हुंकार रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काम किए नहीं, अब खोखले उद्घाटन और शिलान्यास कर रही भाजपा: बंसल
सेक्टर 38 वेस्ट में भाजपा ने हुंकार रैली का किया आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा ने चंडीगढ़ में पांच वर्ष में तो कुछ किया नहीं और अब जब चुनाव आ गया है तो सिर्फ और सिर्फ उद्घाटन और शिलान्यास हो रहे हैं। जिन प्रोजेक्ट पर टेंडर के बावजूद लोग नहीं आए उसका भी शिलान्यास किया जा रहा है। यह भाजपा की हताशा है। यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने सेक्टर 38 वेस्ट में आयोजित हुंकार रैली में कही।
बंसल ने कहा कि चंडीगढ़ में भाजपा ने अपने वादों का 10 फीसदी भी काम नहीं किया। कांग्रेस की पुरानी योजनाओं के सिर्फ नए नाम दिए जा रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सांसद किरण खेर जो आज तीन अस्पतालों का उद्घाटन कर रही हैं वे पवन बंसल की दी हैं। अफसोस इस बात का है कि उद्घाटन तो कर दिया, लेकिन एक भी डाक्टर इन अस्पतालों में नहीं है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के लोग भाजपा और किरण खेर दोनों से नाराज हैं।
इस मौके पर संजीव कुमार ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल होकर युवा कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह गाबी ने कहा कि बीजेपी के जुमलों से लोग तंग आ चुके हैं और सच्चाई का अब लोगों को पता चल चुका है।
विज्ञापन
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह बबला, एचएस लक्की, लव कुमार संजीव, विनोद शर्मा, मनीष बंसल, राजेश शर्मा, संजीव कुमार, सूरज प्रजापति, रवि आदीवाल, आशीष गजनवी, धीरज गुप्ता, पवन अठवाल, नितिन रॉय, तरसेम कुमार, अंकुश जॉली, अनंत चौधरी, कुलदीप कौर, परमवीर, आशु चौधरी ,कुलदीप कुमार उपस्थित हुए।