{"_id":"5c798fb1bdec22102e65eaba","slug":"81551470513-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी चैंबर आफ कामर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचडी चैंबर आफ कामर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के 39 हजार ग्रामीण युवाओं को डीडीयू जीकेवाई से मिलेगा प्रशिक्षण : सुधीर राजपाल
-पीएचडी चैंबर में आयोजित कार्यशाला में उद्योगपतियों को सरकारी योजना की दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। केंद्र सरकार के सहयोग से हरियाणा में चलाई जा रही दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना के तहत वर्ष 2022 तक हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रो में रहने वाले 39 हजार युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुकूल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को हरियाणा ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव आईएएस सुधीर राजपाल ने पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री परिसर में (डीडीयू-जीकेवाई), हरियाणा आजीविका मिशन द्वारा आयोजित सीएक्सो मीट 2019 में दी।
उन्होंने कहा कि 66.8 प्रतिशत भारतीय युवा गांवों में रहते हैं। इसके चलते दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना के माध्यम से न सिर्फ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले तथा बेरोजगार युवाओं को न सिर्फ प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है बल्कि उन्हें उद्योगों की मांग के अनुसार कौशल विकास प्रदान करके रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना में 60 प्रतिशत केंद्र व 40 प्रतिशत प्रदेश सरकार का योगदान है। सुधीर राजपाल ने बताया कि वर्ष 2016 से 2019 तक हरियाणा को 39330 ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य तय किया गया था जिसके अंतर्गत अब तक 27 हजार 105 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करके युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किया गए हैं। अब तक 12 हजार 512 युवा देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी आजीविका चला रहे हैं।
हरियाणा राज्य आजीविका मिशन के सीईओ आईएएस (सेवानिवृत्त) रमेश कृष्ण ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2022 तक हरियाणा के 27 हजार ग्रामीण युवाओं को इस योजना के तहत प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य दिया गया है। पिछले लक्ष्य के साथ कुल 39 हजार 225 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। हरियाणा राज्य आजीविका मिशन के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर रामराज बडयाल ने बताया कि इस समय डीडीयू-जीकेवाई के माध्यम से हरियाणा के 11 जिलों युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिसका भविष्य में मांग के अनुसार विस्तार किया जाएगा।