{"_id":"5c3a4754bdec22738f51e3f4","slug":"81547323220-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च तक पीयू परिसर में नजर नहीं आएंगे बाहरी फोरव्हीलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च तक पीयू परिसर में नजर नहीं आएंगे बाहरी फोरव्हीलर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च तक पीयू परिसर में कम हो जाएंगे 60 फीसदी वाहन
- गेट नंबर चार के पास बनाई जाएगी पार्किंग, बाहरी वाहनों का नहीं होगा प्रवेश
- विद्यार्थी भी फोर व्हीलर वाहन नहीं ला सकेंगे, कई अन्य नियम भी बन रहे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीयू में आगामी मार्च तक 60 फीसदी वाहन कम हो जाएंगे। कई नए नियम बनाए जा रहे हैं। बाहरी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि कमेटी 13 बिंदुओं पर काम कर रही है। इसके लिए विभागों के चेयरमैन के सुझावों को भी देखते हुए नियम फाइनल किए जाएंगे।
पीयू परिसर में वाहनों की संख्या हर दिन तीन हजार से अधिक होती है। कुछ पार्किंग में लगे होते हैं तो कुछ सड़कों के दोनों ओर तरफ खड़े होते हैं। इससे प्रदूषण बढ़ रहा है। तेज ध्वनि से लोगों की एकाग्रता भंग हो रही है। इस तरह की कई दिक्कतों को देखते हुए वीसी प्रो. राजकुमार ने इस पर काम करवाना शुरू कर दिया। इसके लिए सात सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, जो नियम बना रही है।
सूत्रों के मुताबिक गेट नंबर चार पर एक पार्किंग बनाई जाएगी ताकि वाहनों को वहीं पर खड़ा किया जा सके। इसके अलावा विद्यार्थियों के फोर व्हीलर पीयू में लाने पर पाबंदी लगाई जाएगी। बाहरी वाहन जो एक गेट से दूसरे गेट की ओर निकलते हैं, उन्हें रोक दिया जाएगा। इसके अलावा भी कई नियम बन रहे हैं, जो मार्च तक पूरे हो जाएंगे। माना जा रहा है कि नए शैक्षिक सत्र में तैयार होने वाली बुकलेट में इन नियमों को शामिल कर दिया जाएगा।