{"_id":"5be9e034bdec22699a73a355","slug":"81542053940-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्करों की पगार बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्करों की पगार बढ़ी
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंडीगढ़ में इंडस्ट्रियल वर्करों के
वेतन में 469 रुपये की बढ़ोतरी
चंडीगढ़ की कॉस्ट ऑफ लिविंग में 67 प्वाइंट्स की वृद्धि
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में कॉस्ट आफ लिविंग इंडेक्स में 67 प्वाइंट्स की बढ़ोतरी है। कर्मचारियों के मिनिमम वेजिस में सात रुपये प्रति प्वाइंट की वृद्धि हुई है। इस तरह इंडस्ट्रियल वर्करों के वेतन में 469 रुपये प्रतिमाह का इजाफा हुआ है। अप्रैल 2018 से सितंबर 2018 तक इंडस्ट्रियल वर्करों के लिए चंडीगढ़ सेंटर का हॉफ ईयरली कॉस्ट आफ लिविंग लेबर ब्यूरो ऑफ शिमला के लेबर ब्यूरो की ओर से जारी किया गया है। अप्रैल से सितंबर 2018 तक क्रमश: कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स नंबर 1520.14, 1525.40, 1541.18, 1588.52, 1593.78 और 1599.04 घोषित की गई है। अगर छह माह का औसत रखा जाए तो यह 30 सितंबर 2018 को 1561 प्वाइंट्स बनता है। इससे पहले समाप्त तिमाही (31 मार्च 2018) तक यह औसत 1494 प्वाइंट्स था। लेबर रेट ने हर कैटेगरी के इंप्लायज की मिनिमम वेजिस का आंकड़ा जारी किया है।
यह आंकड़ा एक अक्टूबर 2018 से 31 मार्च 2019 तक जारी किया गया है। अनस्किल्ड लेबर का ओल्ड मिनिमम वेज रेट प्रतिमाह 9305 रुपये और डेली रेट 357.88 रुपये था, जो अब बढ़कर 9774 रुपये हो गया है। नए वेज रेट 376 रुपये प्रतिदिन हो गए हैं। सेमी स्किल्ड 2 का ओल्ड रेट पहले 9455 रुपये और प्रतिदिन 363.65 थे, जो अब बढ़कर 9924 और प्रतिदिन 382 रुपये हो गए हैं। इसी तरह सेमी स्किल्ड एक की पोस्ट पर मिनिमम वेज रेट प्रतिमाह 9555 रुपये, जबकि प्रतिदिन दिहाड़ी पर 367.50 रुपये थी। नए रेट के मुताबिक यह 10024 रुपये, जबकि प्रतिदिन के हिसाब से 386 रुपये हो गई है। स्किल्ड 2 मुलाजिम की ओल्ड रेट पर 9755 रुपये सैलरी थी, जो प्रतिदिन 375.19 थी, जबकि नए रेट के मुताबिक इस कैटेगरी को 10224 रुपये, जबकि प्रतिदिन के हिसाब से 393.23 रुपये बनती है। स्किल्ड 1 की पोस्ट पर 9980 रुपये पुरानी दर के हिसाब से मिलते थे, जो प्रतिदिन 383.84 रुपये थी जबकि अब यह 10449 रुपये और प्रतिदिन के हिसाब से 402 रुपये बनती है। हाईली स्किल्ड लेबर की पुरानी दरों के हिसाब से सैलरी 10380 रुपये थी, जो प्रतिदिन के हिसाब से 399.23 रुपये बनती थी। यह नई दरों के हिसाब से 10849 और 417.26 रुपये प्रतिदिन हो गई है।
क्लास थ्री स्टाफ की सैलरी पहले 9580 रुपये प्रतिमाह और प्रतिदिन 368.46 रुपये थी। यह नई दरों के मुताबिक बढ़कर 10,049 और प्रतिदिन 387 रुपये हो गई है। इसी तरह क्लास टू स्टाफ की पुरानी सैलरी पहले 9730 रुपये प्रतिमाह, जबकि प्रतिदिन 374.23 रुपये थी, जो अब बढ़कर 10,199 रुपये और प्रतिदिन 392.26 हो गई है। क्लास वन स्टाफ की सैलरी पहले 10,090 रुपये और प्रतिदिन 388.07 थी, जो अब बढ़कर 10,559 और 406.11 रुपये प्रतिदिन हो गई है।
विज्ञापन
होटल रेस्टोरेंट, टी स्टॉल व हलवाई के यहां पर काम करने वाले अनस्किल्ड लेबर की सैलरी पहले 9774 रुपये प्रतिमाह थी। इसमें फूड एंड लॉजिंग शामिल नहीं था। अब इसमें 8552.25 रुपये के साथ फूड एंड लॉजिंग के 1221.75 रुपये भी जुड़ेंगे। सेमी स्किल्ड लेबर की पुरानी सैलरी 9924 थी, जो अब 8683.50 हो गई है। इसमें फूड एंड लॉजिंग के 1240.50 रुपये अलग मिलेंगे। इसी तरह सेमी स्किल्ड 1 लेबर की सैलरी पहले 10024 थी। इन्हें अब 8771 और फूड एंड लॉजिंग के 1253 रुपये भी मिलेंगे। स्किल्ड 2 लेबर के पहले 10224 रुपये थे, जो अब 8946 प्लस फूड एंड लॉजिंग के 1278 रुपये हो गए हैं। स्किल्ड 1 लेबर की सैलरी पहले 10449 थी, जो अब 9142.87 प्लस फूड एंड लॉजिंग के 1306.12 रुपये हो गए हैं। हाईली स्किल्ड लेबर की सैलरी पहले 10849 थी जो अब 9492.87 और फूड एंड लॉजिंग के 1356.12 रुपये हो गए हैं। इसी तरह क्लास थ्री स्टाफ के पहले 10049 रुपये थे, जो अब 8792.87 प्लस फूड एंड लॉजिंग के 1256.12 हो गए हैं। क्लास टू स्टाफ की पहले सैलरी 10199 थी, जो अब 8924.12 प्लस फूड एंड लॉजिंग के 1274.87 रुपये हो गई है। इसी तरह क्लास वन स्टाफ की सैलरी पहले 10559 थी, जो अब 9239.12 प्लस फूड एंड लॉजिंग के 1319.87 रुपये हो गए हैं।