फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कर्नल सीके नायडू ट्राफी

कर्नल सीके नायडू ट्राफी

Tue, 06 Nov 2018 01:14 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
कर्नल सीके नायडू ट्राफी
अकुल पांडव की घातक गेंदबाजी से पंजाब को मिली जीत
विज्ञापन

कर्नल सीके नायडू अंडर-23 क्रिकेट ट्राफी
जीत के साथ पंजाब टीम को बोनस सहित सात अंक हासिल हुए
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अकुल पांडव की बेहतरीन गेंदबाजी (5/67) की बदौलत पंजाब अंडर-23 क्रिकेट टीम ने महाराष्ट्र क्रिकेट टीम को एक पारी व 25 रन से हराकर कर्नल सीके नायडू अंडर-23 क्रिकेट ट्राफी के पहले मैच में जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही पंजाब टीम को बोनस सहित 7 अंक हासिल हुए।

पटियाला में खेले गए मुकाबले में पंजाब की ओर से पहली पारी में मनसब गिल के शानदार 102 रन तथा हिमांशु शर्मा के 67 रन, हरप्रीत बराड़ के 77 रन व रमनदीप सिंह के 57 रन की पारी की बदौलत 435 रन बनाए गए। महाराष्ट्र की ओर से मोहसिन ने 88 रन देकर 4 विकेट, इजाज ने 2-2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराष्ट्र की टीम पहली पारी में सिर्फ 53.1 ओवर में 178 रन ही बना सकी। इसमें ऋषिकेश ने 31 रन व जगदीश ने नाबाद 59 रन की पारी खेली। पंजाब की ओर से इकजोत सिंह ने 41 रन देकर 4 विकेट व निखिल चौधरी ने 14 रन देकर 4 विकेट और हरप्रीत बराड़ ने 2 विकेट झटके। कम स्कोर पर आउट होने के कारण महाराष्ट्र टीम को दूसरी पारी फालोऑन के रूप में खेलनी पड़ी। हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और बल्लेबाज एक-एक करके आउट हो गए। इस तरह महाराष्ट्र की दूसरी पारी भी मात्र 79.4 ओवर में 232 रन पर सिमट गई। इसमें मुर्तजा ने 8 चौके की मदद से 65 रन तथा ऋषिकेश ने दूसरी पारी में भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 51 रन बनाए। पंजाब की ओर से अकुल पांडव ने 67 रन देकर 5 विकेट व जसइंद्र सिंह ने 14 रन देकर 2 विकेट झटके। पंजाब क्रिकेट टीम का अगला मुकाबला मुंबई से 22 नवंबर को मुंबई में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed