{"_id":"5ab01a114f1c1bbc758b6696","slug":"81521490449-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-संपर्क केंद्रों की कैश लिमिट एक हजार रुपये की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-संपर्क केंद्रों की कैश लिमिट एक हजार रुपये की गई
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-संपर्क केंद्रों में अब जमा करें 1000 तक नकद
लोगों की मांग पर सांसद किरण खेर ने एडवाइजर को लिखा था पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
ई-संपर्क केंद्रों की कैश लिमिट 500 से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दी गई है। अब पानी व बिजली बिल के लिए एक हजार रुपये तक नकद भुगतान किया जा सकता है। चंडीगढ़ प्रशासन ने एक फरवरी से शहर के सभी ई-संपर्क केंद्रों पर अब 500 रुपये से ऊपर कैश न लेने के आदेश जारी किए थे। लोगों को हो रही असुविधा को देखते हुए सांसद किरण खेर ने यूटी प्रशासक के एडवाइजर को पत्र लिखकर ई-संपर्क केंद्रों की कैश लिमिट बढ़ाने के लिए कहा था। प्रशासन के वित्त विभाग ने कैश लिमिट एक हजार रुपये तक कर दी है। एक हजार रुपये से ऊपर के बिल भुगतान के लिए डेबिट व क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। प्रशासन ने शहर के सभी ई-संपर्क केंद्रों को सर्कुलर जारी किया है। प्रशासन के आईटी डिपार्टमेंट ने कई मल्टी नेशनल बैंकों से टाइअप कर शहर के सभी ई-संपर्क केंद्रों पर ई-पेमेंट के लिए पोओएस मशीन लगाई है। शहर में इस समय कुल 43 संपर्क केंद्र हैं।
सुबह 8 से शाम 8 बजे तक सुविधा
ई-संपर्क केंद्र सेक्टर-7, 10, 12, 15, 17, 18, 21, 23, 40, 43, 47, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, हाईकोर्ट, मनीमाजरा, सेक्टर-26 बापूधाम और सेक्टर-41 में सुबह 8 से देर शाम 8 बजे तक खुले रहेंगे। लोग यहां ई-पेमेंट सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
गांवों में भी डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा
गांवों के ई-संपर्क केंद्रों में भी डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। यहां पर ई-संपर्क केंद्रों पर पीओएस मशीन लगाई गई है। पलसोरा, डड्डूमाजरा, मौलीजागरां, खुड्डाअलीशेर, कैंबवाला, दड़वा, मखनमाजरा, रायपुरकलां, रायपुरखुर्द, बहलाना, हल्लोमाजरा, खुड्डाजसू, धनास और सारंगपुर के ई-संपर्क केंद्रों में भी ई-पेमेंट की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
ई-संपर्क केंद्रों पर मिलेंगी ये सेवाएं
बस पास, सीनियर सिटीजन कार्ड, बिजली व पानी के बिल का भुगतान, कॉलेज व यूनिवर्सिटी फीस का भुगतान, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, पासपोर्ट सेवा, टेनेंट रजिस्ट्रेशन, स्टांप पेपर, कम्युनिटी सेंटर बुकिंग, इनकम सर्टिफिकेट, रेजिडेंस सर्टिफिकेट मिलाकर कुल 23 सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है।
कोट्स:
सभी संपर्क केंद्रों को सर्कुलर जारी कर एक हजार रुपये तक कैश पेमेंट लिए जाने के आदेश दिए गए हैं।
-एके सिन्हा, वित्त सचिव