{"_id":"5a5a64174f1c1ba93f8b4af7","slug":"81515873303-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल की पहली ट्रैकिंग 20 जनवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल की पहली ट्रैकिंग 20 जनवरी से
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल की पहली ट्रैकिंग 20 जनवरी से
पर्यावरण डिपार्टमेंट ने साल 2018 का जारी किया ट्रैकिंग का शेड्यूल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पर्यावरण डिपार्टमेंट ने साल 2018 के लिए ट्रैकिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। नए शेड्यूल के मुताबिक इस साल की पहली ट्रैकिंग 20 जनवरी को आयोजित हो रही है। इसमें सैकड़ों की संख्या में पर्यावरण प्रेमी के हिस्सा लेने की संभावना है। यह ट्रैकिंग सुखना लेक के पीछे बने घने जंगलों के बीच आयोजित की जाती है। पूरे साल सिर्फ चार महीने ट्रैकिंग बंद रहती है। इस दौरान गर्मी और बारिश की वजह से जंगल में सांपों का खतरा बढ़ जाता है।
कब-कब होगी ट्रैकिंग
महीना ट्रैकिंग की तारीख समय
जनवरी 20 सुबह साढ़े सात बजे नेपली गेट पर पहुंचना होगा
फरवरी 18 सुबह साढ़े सात बजे नेपली गेट पर पहुंचना होगा
मार्च 10 सुबह सात बजे नेपली गेट पर पहुंचना होगा
अप्रैल 22 सुबह सात बजे नेपली गेट पर पहुंचना होगा
मई 5 सुबह छह बजे नेपली गेट पर पहुंचना होगा
बारिश और गर्मी की वजह से जून से सितंबर महीने तक ट्रैकिंग बंद रहेगी
अक्तूबर 2 सुबह छह बजे नेपली गेट पर पहुंचना होगा
नवंबर 17 सुबह सात बजे नेपली गेट पर पहुंचना होगा
दिसंबर 16 सुबह सात बजे नेपली गेट पर पहुंचना होगा
ट्रैकिंग के लिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन
ट्रैकिंग के रजिस्ट्रेशन कराने के दो तरीके हैं। पहला तरीका यह है कि ट्रैकिंग करने के इच्छुक लोग तय तारीख से तीन दिन पहले सेक्टर-19 स्थित पर्यावरण के दफ्तर में जाकर ट्रैकिंग का फार्म भरकर देना होगा। फार्म कार्यालय से ही मिलते हैं। दूसरा तरीका यह है कि घर बैठे आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा लें। इसके लिए //chandigarh.gov.in/dept_forest.htm के लिंक पर जाकर फार्म डाउनलोड करें और Uforestchandigarh@gmail.com पर मेल कर दें।
ऐसा क्या है ट्रैकिंग में
सुखना लेक के पीछे घने जंगल में करीब सात किलोमीटर का ट्रैक है। इसी ट्रैक से लोगों को गुजरना पड़ता है। ट्रैक के चारों तरफ घने जंगल हैं। सुबह के वक्त ट्रैकिंग के दौरान कई सारे पक्षियों की आवाज किसी को भी रोमांचित कर सकती है। करीब 1500 मीटर की तीन पहाड़ियां हैं। जिन पर चढ़ना और उससे उतरने का अनुभव अपने आप में अनोखा होता है। ट्रैकिंग के दौरान चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से स्नैक्स का भी बंदोबस्त किया जाता है।