{"_id":"595401ea4f1c1bb70b8b462d","slug":"81498677738-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री मानसून की फुहार से 7 डिग्री गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री मानसून की फुहार से 7 डिग्री गिरा पारा
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्री मानसून की फुहार से 7 डिग्री गिरा पारा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
ट्राइसिटी में बुधवार सुबह से प्री मानसून की दस्तक के साथ ही तापमान में लगभग सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 48 घंटे के अंदर मानसून दस्तक दे सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि शहर में 24 घंटे में 13.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि प्री मानसून तीन दिन तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज और न्यूनतम तापमान 24.5 दर्ज किया गया। जो मंगलवार के मुकाबले लगभग सात डिग्री कम रहा। बारिश के बाद लोगों ने सुखना लेक, रोज गार्डन, रॉक गार्डन सहित शहर के अन्य पर्यटन स्थलों का लुत्फ उठाया। सुखना लेक पर लोगों ने दिनभर बोटिंग का मजा लिया।
कोट ----
प्री मानसून की बारिश से तापमान में गिरावट आई है। आने वाले हफ्ते में मौसम में ठंडक बनी रहेगी। शहर में जल्द ही मानसून आ जाएगा। मानसून में इस बार सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।
सुरेंद्र पाल, डायरेक्टर , चंडीगढ़ मौसम विभाग