पंचकूला। जिले में चार हेल्थ वर्कर सहित 802 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में पंचकूला के 441 मामले सामने आए हैं। इनमें 259 पुुरुष और 182 महिलाएं शामिल हैं। इसी के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 2594 पहुंच गई है। इनमें 2548 होम आइसोलेटेड और 46 को अस्पतालों में दाखिल किया गया है। वहीं कोरोना से पंचकूला में अभी तक 382 लोगों की मौत हो चुकी है।
13 जनवरी को स्वास्थ्य विभाग ने 2681 मरीजों का सैंपल जांच के लिए लिया था। इसमें सेक्टर-28 के चंडीमंदिर, इंदिरा कॉलोनी, रैली, रेहाना, सकेतड़ी, अभयपुर के 5, अमरावती इनक्लेव और नाडा व नानकपुर के 2, कालका से 38, खेड़ा सीता राम, लोहगढ़, महेशपुर, मड़ावाला के 4, एमडीसी सेक्टर-4 के 11, एमडीसी सेक्टर-5 के 11, एमडीसी सेक्टर-6 के 5, ओल्ड पंचकूला के 7, पिंजौर के 25, रायपुरानी के 11, राजीव कॉलोनी के 2, सेक्टर 10 के 9, सेक्टर-11 के 15, सेक्टर-12 के 6, सेक्टर-12ए के 21, सेक्टर-14 के 7, सेक्टर-15 के 27, सेक्टर-16 के 11, सेक्टर-17 के 8, सेक्टर-19 के 17, सेक्टर-20 के 30, सेक्टर-21 के 27, सेक्टर-23 के 4, सेक्टर-25 के 13, सेक्टर-26 के 12, सेक्टर-27 के 9, सेक्टर-29 और 31 व सेक्टर-5 के 3, सेक्टर-4 के 15, सेक्टर-6 के 16 सहित जिले के अन्य क्षेत्रों से लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।