फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   80,000 rupees were withdrawn by taking the phone of a street vendor.

Panchkula News: रेहड़ीवाले का फोन लेकर 80 हजार रुपये निकाले

Sat, 06 Dec 2025 02:22 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sat, 06 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
80,000 rupees were withdrawn by taking the phone of a street vendor.
पेटीएम का मासिक रेंट कम करने का बहाना बना ठगी का जरिया
विज्ञापन

सेक्टर-20 साइबर थाना ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। छोले कुल्चे की रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति का फोन लेकर पेमेंट एप की सर्विस फीस कम करने का झांसा दिया और 80 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-20 साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 3 दिसंबर की दोपहर एक अज्ञात युवक रेहड़ी पर आया और खुद को पेटीएम कंपनी का प्रतिनिधि बताकर कहा कि पेमेंट बॉक्स का मासिक रेंट 119 रुपये से घटाकर सिर्फ 1 रुपये कर दिया जाएगा। इसके लिए पीड़ित को अपने मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन करके 1 रुपये भेजने को कहा गया।

जैसे ही पीड़ित ने भुगतान प्रक्रिया के दौरान अपना पासवर्ड डाला ठग ने पासवर्ड नोट कर लिया। इसके बाद युवक ने चालाकी से कहा कि फोन उसे दे दो वह रेंट तुरंत एक रुपये कर देगा। रेहड़ी पर ग्राहक आने के कारण पीड़ित ने फोन ठग को दे दिया। कुछ ही मिनटों बाद ठग ने मोबाइल वापस कर दिया। थोड़ी देर बाद जब पीड़ित ने अपना गूगल पे अकाउंट चेक किया तो उसमें फोन पे पर 80 हजार रुपये ट्रांसफर पाए गए। इसके बाद पीड़ित ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। सेक्टर-20 साइबर थाना मामले की जांच कर ठगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed