फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   चुनाव बाद बढ़ सकता है प्रापर्टी टैक्स

चुनाव बाद बढ़ सकता है प्रापर्टी टैक्स

Sat, 23 Mar 2019 01:20 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
चुनाव बाद बढ़ सकता है प्रापर्टी टैक्स
चुनाव के बाद बढ़ सकता
विज्ञापन

है प्रापर्टी टैक्स का रेट
50 करोड़ का मिल सकता है राजस्व, अगले महीने से भेजी जाएगी नोटिस
शहर में 80 हजार रेजिडेंशियल और 23 हजार कॉमर्शियल प्रॉपर्टी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नगर निगम ने वित्तीय संकट से उबरने के लिए तरीके ढूंढना शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव के बाद निगम प्रापर्टी टैक्स में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकता है। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव सदन में लाया गया था, लेकिन इसे टाल दिया गया था।
नगर निगम ने प्रापर्टी टैक्स से आय बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। अप्रैल माह से रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल प्रापर्टी के मालिकों को प्रापर्टी टैक्स जमा कराने का नोटिस भेजने की तैयारी में है। इनमें 80 हजार रेजिडेंशियल और 23 हजार कामर्शियल प्रापर्टी शामिल हैं। नगर निगम ने अनुमान लगाया है कि वित्तीय वर्ष में 50 करोड़ का राजस्व मिलेगा। यह पिछले वर्ष की तुलना में आठ करोड़ रुपये अधिक होगा। नगर निगम में शामिल गांवों में भी प्रापर्टी टैक्स लगाए जाएंगे, जिससे राजस्व बढ़ने की उम्मीद है। यदि समय पर प्रापर्टी टैक्स जमा नहीं कराया तो नगर निगम डिफाल्टरों पर पेनल्टी भी लगाएगा।
विज्ञापन


कोटस
प्रापर्टी टैक्स वसूल करने की तैयारी शुरू है। अप्रैल महीने से रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल प्रापर्टी के मालिकों को टैक्स जमा कराने के लिए नोटिस भेजा जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है। इससे नगर निगम को अच्छा राजस्व मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल कुमार गर्ग, एडिशनल कमिश्नर नगर निगम चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed