फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   खचाखच भरी बसों से यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना

खचाखच भरी बसों से यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना

Thu, 21 Mar 2019 01:30 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 21 Mar 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
खचाखच भरी बसों से यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना
फोटो सहित
विज्ञापन

खचाखच भरी रहीं बसें, यात्रियों में मारामारी
अतिरिक्त बसों की व्यवस्था नहीं होने से सवारियों को झेलनी पड़ी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। होली के कारण सेक्टर-17, सेक्टर-43 और ट्रिब्यून चौक पर बुधवार को लोगों की काफी भीड़ दिखाई दी। लोगों को बसों का काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। सेक्टर-43 बस अड्डे से पंजाब और हिमाचल जाने वाले लोग परेशान थे। सेक्टर-17 बस अड्डे पर भी लोगों को दिल्ली की बसों के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। खचाखच भरी बसों को ड्राइवर ट्रिब्यून चौक पर बने स्टोपेज से सवारियां लेने के लिए भी नहीं रोक रहे थे। इस कारण ट्रिब्यून चौक पर भी बसों का यात्री काफी इंतजार करते रहे। यात्रियों की इतनी भीड़ के बाद भी सीटीयू ने अतिरिक्त बसों की कोई सुविधा नहीं दी। दोपहर बाद बसों की ज्यादा मारामारी दिखाई दी।

बसों की कोई सुविधा नहीं
आधे घंटे से ज्यादा हो गया बस का इंतजार कर रहा हूं। काउंटर से बोला जा रहा है कि बस लेट है। काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों की सुविधा होनी चाहिए। रात को लेट घर जा पाऊंगा।
विज्ञापन

- हाजी खुर्शीद अहमद, सीनियर सिटीजन पलवल

बच्चों को भी हो रही परेशानी
होली पर अपने घर जा रही हूं। बच्चे भी साथ हैं। एक घंटा हो गया पर फरीदाबाद की कोई बस नहीं आई। बच्चों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लंबा रास्ता है, पता नहीं किस समय घर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गौरी, फरीदाबाद

इंतजार करने के अलावा नहीं कोई विकल्प
मोहाली में काम करता हूं। होली पर घर जा रहा हूं। बस नहीं आ रही हूं। इंतजार करने के लिए अलावा कोई विकल्प नहीं है। टैक्सी करने के लिए ज्यादा पैसे अदा करने पडे़ंगे। बस न आने से परेशानी तो होती ही है।
- महेश कुमार, फरीदाबाद

एक घंटे से लाइन में खड़ा हूं
एक घंटे से लाइन में खड़ा हूं। जब बस आएगी तभी टिकट काटा जाएगा। तब तक लाइन में खड़े होकर ही अपने नंबर का वेट करना पड़ेगा। वोल्वो बसों का कुछ पता भी नहीं होता कि आएगी या नहीं।

- ललित, दिल्ली

--------------------------
कोट
लोग जिन बसों का जिक्र कर रहे हैं पता नहीं वे किस डिपो की हाेंगी। हरियाणा में 24 डिपो हैं। मेरे पास अभी तक इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। अगर ऐसा है तो मैं अपने डिपो की बसों के लिए निर्देश दे रहा हूं कि कोई भी बस में देरी न हो।
- अनिल नागर, जीएम हरियाणा रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed