फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   स्वच्छ सर्वेक्षण पर देवेश मोदिगल ने कहा

स्वच्छ सर्वेक्षण पर देवेश मोदिगल ने कहा

Thu, 07 Mar 2019 02:34 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण पर देवेश मोदिगल ने कहा
मेरे कार्यकाल में हड़ताल करवाई गई: देवेश मोदगिल
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर के 20वें नंबर पर आने से पूर्व मेयर नाराज
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के परिणाम पर पूर्व मेयर देवेश मोदगिल ने तीसरे नंबर से 20 तक फिसल जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। देवेश मोदगिल ने कहा कि चंडीगढ़ के मेयर के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान शहर ने तीसरा स्थान हासिल किया था, लेकिन दुर्भाग्य से यह अब नंबर 20वें स्थान पर लुढ़क गया है। पूर्व मेयर ने कहा कि इतना ही नहीं कुछ ऐसे नेता जिन्होंने मेरे मेयर बनने के लिए सामंजस्य नहीं बनाया और जो नहीं चाहते थे कि मैं अपने कामकाज में सफल होऊं, उन्होंने भी 11 अक्तूबर 2018 से 30 अक्तूबर 2018 तक हड़ताल पर जाने के लिए सफाई कर्मचारियों को उकसाया। अगर इस तरह की हरकत नहीं की जाती और वह भी कुछ निहित राजनीतिक हित के कारण तो चंडीगढ़ की स्थिति बहुत बेहतर होती।
मोदगिल ने कहा कि मेयर के रूप में उन्होंने अपने सभी प्रयासों के दौरान काम किया चंडीगढ़ को तीन नंबर से एक नंबर पर लाना था। इसके लिए उन्होंने निगम के सभी वार्डों का दौरा किया, उस वार्ड के प्रमुख व्यक्तियों को संबोधित किया, जिसमें रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन और अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे। उन्होंने लोगों को शामिल करने के लिए एक समिति का गठन किया और सफाई कर्मचारियों, अधिकारियों, पार्षद, स्टेक होल्डर्स के 5 सम्मेलनों का आयोजन किया। उन्होंने उस उद्देश्य के लिए प्रमुख व्यक्तियों की एक समिति भी बनाई। इंदौर मॉडल का अध्ययन करने के लिए वह और कमिश्नर इंदौर गए और चंडीगढ़ में इसे शुरू करने की पूरी कोशिश की।
विज्ञापन

मोदगिल ने कहा कि दुर्भाग्य से पार्षदों के एक समूह ने चंडीगढ़ में इस पैटर्न को लागू नहीं होने दिया और सितंबर 2018 में हुई नगर निगम की बैठकों में लगातार इस कदम का विरोध किया। वे यह भी चाहते थे कि कूड़े का सेग्रीगेशन घरों से ही शुरू हो। अगर उन्होंने इन उपायों का विरोध नहीं किया होता, तो चंडीगढ़ आसानी से बरकरार रहता और पूरे देश में अपनी स्थिति बेहतर करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed