{"_id":"5c116fc0bdec2241a533bf62","slug":"71544646592-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी में प्रवेश के लिए मची मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सरी में प्रवेश के लिए मची मारामारी
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
नर्सरी : एक सीट पर पांच बच्चों की दावेदारी
- शहर के 73 प्राइवेट स्कूलों में उपलब्ध हैं सात हजार सीटें
- अब तक 26 हजार से अधिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
अनुभव अवस्थी
चंडीगढ़। शहर के नामचीन प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए मारामारी मची हुई है। इस बार केजी और नर्सरी में प्रवेश के लिए एक सीट के लिए लगभग पांच दावेदार सामने आ चुके हैं, जबकि अभी फार्म जमा करने के लिए दो दिन का समय बाकी है। सिटी के 73 प्राइवेट स्कूलों के पास प्रवेश के लिए कुल 7 हजार सीटें उपलब्ध हैं। इसमें तकरीबन 26 हजार फार्म रजिस्टर्ड हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि इसमें करीब 23 हजार के फार्म स्कूलों में जमा कराए जा चुके हैं। फार्म के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और जमा करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर तक यह संख्या 28 हजार के आंकड़े को पार सकती है। बुधवार को अचानक बदले मौसम के मिजाज की परवाह किए बगैर स्कूलों में फार्म जमा करने को लेकर अभिभावकों की लंबी कतारें लगी रहीं।
शहर के 73 प्राइवेट स्कूलों में केजी और नर्सरी के दाखिले की प्रक्रिया 3 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। सभी लोग अपने लाडले को बेहतर स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए घंटों तक लाइनों में लगकर फार्म काउंटर पर जमा कर रहे हैं। इसके बाद भी यह निश्चित नहीं है कि आपकेलाडले को प्रवेश मिल पाएगा। इसको लेकर शहर ही नहीं ट्राइसिटी के अभिभावकों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ तौर पर देखी जा सकती है। कॉन्वेंट स्कूलों में अधिकतर सीटें पहले ही रिजर्व होने के कारण जनरल कोटे में दाखिले के लिए मारामारी और अधिक होने की उम्मीद है।
सिटी के कुछ स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है। इसके अलावा कई प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। अभिभावकों की मानें तो इस बार एडमिशन के लिए अधिक संख्या में फार्मों का रजिस्ट्रेशन हो रहा है। लोगों का कहना है कि इतनी अधिक संख्या में फार्म रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं कि लगभग एक सीट के लिए पांच दावेदार तैयार हो गए हैं। ऐसे में कितने बच्चों को प्रवेश में मिल पाएगा। यह तो प्रवेश की अंतिम तिथि के बाद ही पता चल पाएगा। बता दें कि अब तक 23 हजार फार्म संबंधित स्कूलों तक भेजे जा चुके हैं। वहीं, 26 हजार से अधिक फार्म कंप्यूटर द्वारा अब तक अपलोड किए जा चुके हैं। फार्म ऑनलाइन भरने और जमा करने की अंतिम डेट 14 दिसंबर तय की गई है।
विज्ञापन
एडमिशन के लिए जरूरी हैं ये प्रपत्र
-जन्मतिथि प्रमाण पत्र और उसकी कॉपी
-कम से कम चार से पांच पासपोर्ट साइज फोटो।
-रेजिडेंस एड्रेस प्रूफ
-एससी/एसटी/ओबीसी प्रूफ
अभिभावक कर रहे हैं पूरी पड़ताल
अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश दिलाने से पहले बेहतर स्कूल का विकल्प तलाशने में जुटे हैं। इसकेलिए लोग सिटी के स्कूलों की सर्चिंग जोरों पर है। लोग इन दिनों स्कूलों में विजिट कर कैम्पस देख रहे हैं, साथ ही टीचर्स से भी बातचीत करके माहौल जानना चाह रहे हैं।
ऐसे मिलेगा एडमिशन
14 दिसंबर तक एडमिशन फॉर्म मिलेंगे और जमा भी होंगे। स्कूल से हार्डकॉपी ले सकते हैं। सॉफ्ट कॉपी स्कूल की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
- 16 जनवरी तक चुने गए स्टूडेंट्स के नाम स्कूल के नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर डालने होंगे।
- 17 से 31 जनवरी के बीच स्कूलों में एडमिशन होगा। चाहे ड्रॉ के जरिए हो या फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व बेसिस पर।
- 1 से 12 फरवरी तक अभिभावक संबंधित स्कूल में जाकर फीस जमा करा सकते हैं।
सेक्टर- 32, सेंट एन्स कॉन्वेंस स्कूल
यहां एलकेजी में प्रवेश के लिए 200 सीटें उपलब्ध हैं। आवेदन फार्म भरने के प्रक्रिया पूरी के होने के बाद 24 जनवरी को ड्रा के जरिए बच्चों का एडमिशन किया जाएगा। सभी चार्जेज सहित यहां प्रवेश श्ुाल्क करीब 65 हजार रुपये है।
गुरूकुल ग्लोबल स्कूल, आईटी पार्क
इस स्कूल में नर्सरी में प्रवेश पाने के लिए कुल 65 सीटें मौजूद हैं। 14 दिसंबर को फार्म भरने के अवधि पूरा होने के बाद जो पहले आ जाएंगे, उन्हें एडमिशन दे दिया जाएगा। यहां पर प्रवेश शुल्क व अन्य चार्जेज करीब 60 हजार रुपये है।
सेक्टर 33, भवन विद्यालय
प्री नर्सरी क्लास में प्रवेश के लिए यहां 100 सीटें हैं। 19 जनवरी को लकी ड्रा के जरिए यहां बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश शुल्क के साथ यहां पर अन्य चार्जेज 55 हजार रुपये निर्धारित किया गया है।
सेक्टर 26, स्ट्राबेरी फील्ड स्कूल
केजी में प्रवेश के लिए यहां 160 सीटें हैं। लकी ड्रा के जरिए 22 जनवरी को छात्रों का प्रवेश लिया जाएगा। इस विद्यालय में प्रवेश के लिए सभी चार्जेज 86 हजार रुपये है।
शिकायत मिली तो होगी जांच
यूटी प्रशासन के एजूकेशन सेक्रेटरी बीएल शर्मा ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए 25 दिसंबर तक आवेदन करने के निर्देश सभी स्कूलों को दिए गए हैं। इसके अलावा यदि कोई शिकायत मिलती है, तो जांच कराई जाएगी।