{"_id":"597f89a44f1c1b251f8b46e4","slug":"71501530532-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ की चांदनी ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ की चांदनी ने जीता गोल्ड
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ की चांदनी ने जीता गोल्ड
वर्ल्ड कप आफ फोकलोर में रहीं अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
चंडीगढ़ की चांदनी मल्होत्रा ने यूरोपियन एसोसिएशन आफ फोकलोर द्वारा आयोजित वर्ल्ड कप फोकलोर फेस्टिवल में गोल्ड मेडल जीता है। फोकलोर फेस्टिवल बुल्गारिया और हंगरी में आयोजित किया गया।
चांदनी ने बताया कि उन्होंने बुल्गारिया और हंगरी में शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी थी। उन्होंने बताया कि उनको सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा दो वर्ष की स्कालरशिप भी मिली थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले जापान और भूटान में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज की छात्रा रहीं चांदनी मल्होत्रा ने बताया कि अब तक उन्होंने चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर, नई दिल्ली में सांस्कृतिक विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम दौरान डांस की प्रस्तुति दी थी। उन्होंने बताया कि यह एक बड़ा मंच था जो कि उनको पहली बार मिला। चांदनी ने कहा कि बुडापेस्ट में भारतीय पारंपरिक अंदाज को काफी पसंद किया गया।
चांदनी मल्होत्रा ने बताया कि उनको जब यूरोपियन एसोसिएशन आफ फोकलोर के इस प्रतियोगिता का निमंत्रण मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने बताया कि यह एक बड़ा आयोजन था, जिसमें उनके लिए दूसरे देशों से आए प्रतिभागी चैलेंज थे। उन्होंने अपनी परफारमेंस पर ध्यान दिया और नतीजन उनका डांस काफी पसंद किया गया। खासतौर से भारतीय परिधान लहंगा और उसके साथ के गहनों के बारे में दर्शकों ने काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि हंगरी और बुल्गारिया में भारतीय संस्कृति को पसंद करने वाले काफी लोग हैं।