{"_id":"596b9c044f1c1ba74c8b4605","slug":"71500224516-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की घोषणा
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पादरी की विधवा को पांच लाख, बेटे को पुलिस में नौकरी
चंडीगढ़। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लुधियाना में मारे गए पादरी की विधवा को पांच लाख रुपये की एक्सग्रेशिया ग्रांट और उनके बेटे को पुलिस विभाग में नौकरी देने का एलान किया। दो अज्ञात हमलावरों ने शनिवार रात लुधियाना में एक चर्च के बाहर सुल्तान मसीह की हत्या कर दी थी।
सीएम ने पादरी मसीह के परिवार के साथ फोन पर संवेदना व्यक्त की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि सीएम ने सुबह ही ऐसी घटनाओं द्वारा राज्य में सांप्रदायिकता को हवा देने का प्रयास कर रही ताकतों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने पादरी मसीह की पत्नी सरबजीत कौर को सरकार की तरफ से हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्हें बताया कि उनके 18 वर्षीय पुत्र अलीशा को पुलिस विभाग में नौकरी दी जाएगी। जल्द ही उनके पति के हत्यारों को पकड़ कर कठघरे में खड़ा किया जाएगा।