{"_id":"594c22764f1c1b63568b4773","slug":"71498161782-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज किराए में वरिष्ठ ना गरिकों को पचास फीसदी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज किराए में वरिष्ठ ना गरिकों को पचास फीसदी छूट
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज किराए में वरिष्ठ नागरिकों को 50 फीसदी छूट
- हरियाणा के साथ ही अन्य राज्यों में भी मिलेगा लाभ
- निशुल्क व छूट प्राप्त यात्रियों को लेगी होगी ई-टिकट
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों (महिला एवं पुरुष) को रोडवेज बस किराए में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। हरियाणा के साथ ही ये छूट अन्य राज्यों के गंतव्य स्थानों पर भी लागू होगी। हरियाणा देश में ऐसा पहला राज्य बनने जा रहा है, जहां रोडवेज बसों में निशुल्क एवं छूट प्राप्त यात्रियों को यात्रा करने से पहले आधार आधारित बायोमीट्रिक से अटैच ई-टिकट लेनी होगी। इसे बसों में अगले तीन से चार माह में शुरू कर दिया जाएगा। ये निर्णय मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित परिवहन विभाग की बैठक में लिए गए।
परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बैठक में सीएम को एजेंडा से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जब तक नए ड्राइवर व कंडक्टरों की भर्ती नहीं होती, तब तक आउटसोर्सिंग आधार पर 1500 चालक और एक हजार परिचालक जल्द नियुक्ति कर लिए जाएं। इससे सभी रूट पर रोडवेज बसें चलने से राजस्व हानि से बचा जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को वरिष्ठ नागरिकों की 50 प्रतिशत बस किराया में छूट संबंधी अधिसूचना जल्द जारी करने के निर्देश दिए हैं। यह छूट महिलाओं के मामले में 60 वर्ष या इससे अधिक की आयु होने पर और पुरुषों के मामले में 65 वर्ष या इससे अधिक की आयु पर मिलेगी।