फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   67 lakh people will get corona vaccine in Haryana

हरियाणा में 67 लाख लोगों को लगेगा कोरोना का टीका, देखें- प्राथमिकता लिस्ट में कौन-कौन शामिल

Sun, 03 Jan 2021 11:48 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 03 Jan 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
67 lakh people will get corona vaccine in Haryana
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

हरियाणा में इस साल 67 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जरूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं। टीकाकरण लगाने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) भी शुरू होगा।

विज्ञापन


प्रदेश में एक वर्ष में लगभग 67 लाख लोगों को टीका लगाया जाएगा। इनमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता लगभग 2 लाख, फ्रंटलाइन वर्कर्स 4.5 लाख, 50 साल की आयु से ऊपर की आबादी वाले 58 लाख, 50 साल से कम आयु के ऐसे लोग जो बीमार हैं 2.25 लाख शामिल हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीन लगाने की सुचारु प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा हरियाणा में ‘ड्राई रन’ की योजना बनाई गई है ताकि इसके क्रियान्वयन में आने वाली तमाम चुनौतियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वैक्सीन रोल आउट के वास्तविक कार्यान्वयन के लिए विस्तृत योजना तैयार करने में मदद मिलेगी और विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम प्रबंधकों में भी आत्मविश्वास आएगा।

उनके अनुसार इससे जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियों का जायजा लेने व समीक्षा करने और अनुभव पर आधारित डाटा एकत्र करने में भी मदद मिलेगी। इसके अलावा कोविड-19 वैक्सीन रोल आउट का सफल कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए प्रदेशभर में सात जनवरी को भी ‘ड्राई रन’ की योजना बनाई गई है।

हर जिले में तीन ‘सेशन साइट’ का चयन होगा
प्रदेश में सात जनवरी को संचालित किए जाने वाले ड्राई रन के बारे में अंतरिम योजना का विवरण देते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि प्रत्येक जिले में तीन ‘सेशन साइट’ का चयन किया जाएगा। अरोड़ा ने कहा कि बढ़ी हुई क्षमता वाले राज्य के मौजूदा सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के प्लेटफॉर्म का उपयोग कोविड-19 वैक्सीन लगाने के लिए किया जाएगा।

केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार कोविड-19 वैक्सीन लगाने की शुरुआत वर्ष में क्रमिक रूप से कई समूहों से होगी और इसे हेल्थ केयर वर्कर्स से शुरू किया जाएगा। श्रेणी-1 के तहत स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा।

श्रेणी-2 के अंतर्गत पालिका और सफाई कार्यकर्ता, राज्य और केंद्रीय पुलिस बल, सिविल डिफेंस और सशस्त्र बलों जैसे फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का टीकाकरण किया जाएगा। श्रेणी-3 के अंतर्गत 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और श्रेणी-4 में 50 वर्ष से कम आयु के ऐसे लोगों का टीकाकरण किया जाएगा जो बीमार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed