{"_id":"645ea3d0ed961a8fd20effba","slug":"641-lakh-rupees-cheated-from-a-young-man-on-the-pretext-of-sending-him-abroad-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-94-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: विदेश भेजने का झांसा देकर युवक से 6.41 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: विदेश भेजने का झांसा देकर युवक से 6.41 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। सेक्टर-26 आशियाना निवासी युवक को आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर 6.41 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-26 निवासी आशीष राणा ने शिकायत में बताया कि उसकी पहचान अंबाला में सतपाल से हुई थी। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि वह बेरोजगार है।
15 नवंबर को आरोपी ने शिकायतकर्ता को झांसे में लेकर ऑस्ट्रेलिया भेजने की बात कही और बिजनेस क्लास की टिकट करवाने के लिए दूसरे व्यक्ति के खाते में 2,73,000 रुपये मंगवाए। आरोपी ने अलग-अलग काम का बहाना बनाकर कुल 6.41 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता को नकली वेटिंग टिकट भेज दी। उसके बाद आरोपी शिकायतकर्ता को झूठ बोलता रहा है कि जल्द ही आस्ट्रेलिया वर्क वीजा सहित भेज दिया जाएगा। आरोपी ने विदेश नहीं भिजवाया और पैसे ठग लिए। आशीष राणा ने बताया कि उपरोक्त आरोपी बेरोजगार युवकों के साथ ऐसे ही धोखाधड़ी करता है। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।