{"_id":"600f2cf78ebc3e543d154c70","slug":"64-donated-blood-15-took-oath-of-organ-donation-pkl-office-news-pkl401890554","type":"story","status":"publish","title_hn":"64 ने रक्तदान, 15 ने ली अंगदान की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
64 ने रक्तदान, 15 ने ली अंगदान की शपथ
विज्ञापन
पंचकूला। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह और गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हिमालयन एक्सप्रेस-वे लिमिटेड, टोल प्लाजा चंडी मंदिर, श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबिल ट्रस्ट, जिला रेडक्रॉस सोसायटी पंचकूला और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान और अंगदान जागरूकता शिविर का टोल प्लाजा चंडी मंदिर में आयोजन किया गया। शिविर में 64 लोगों ने रक्तदान और 15 ने अंगदान की शपथ ली।
रक्तदान और अंगदान जागरूकता शिविर का उद्घाटन हिमालयन एक्सप्रेसवे लिमिटेड, टोल प्लाजा चंडीमंदिर के जनरल मैनेजर गगन शर्मा ने किया। उन्होंने आह्वान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लें। इस मौके पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश कुमार संगर और फाइनेंस सेक्रेटरी प्रवीण सिंगला ने बताया कि हर साल सर्दियों में अस्पतालों में रक्त की कमी हो जाती है।
उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर में 36 लोगों ने पहली बार रक्तदान किया और आदिल ने 16वीं बार रक्तदान किया। आईवी हास्पिटल मोहाली के ब्लड बैंक की टीम द्वारा डॉक्टर आयुषी के नेतृत्व में रक्त एकत्रित किया गया। इस मौके पर हिमालयन एक्सप्रेसवे लिमिटेड चंडी मंदिर टोल प्लाजा से मनीष चौधरी, दीपक, पवनेश, अनिल, अमित गौड़, दिनेश और शिव कांवड़ महासंघ के गुलशन कुमार, सतगुरु, लक्ष्मण सिंह रावत मौजूद रहे।