फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   न मालिक को नामजद किया, न ही मैनेजर पर कार्रवाई

न मालिक को नामजद किया, न ही मैनेजर पर कार्रवाई

Mon, 20 May 2019 01:59 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
न मालिक को नामजद किया, न ही मैनेजर पर कार्रवाई
पंचकूूला। शहर में डीसी के आदेशों की अवहेलना होना जारी है। लेकिन संबंधित थाना पुलिस की कार्रवाई भी गोलमोल दिख रही है। दरअसल, पुलिसकर्मियों को बीते शनिवार गश्त ड्यूटी के दौरान सेक्टर-5 स्थित एस्केप बार खुला मिला। बार खुले रखने की अनुमति रात 12 बजे तक है। लेकिन एस्केप बार रात 1.30 बजे खुला था। इस कारण सेक्टर-5 थाना पुलिस ने उपायुक्त पुलिस के आदेशों की अवहेलना पर केस तो दर्ज किया लेकिन वह भी अज्ञात पर। दरअसल, पुलिस ने आईपीसी-188 के तहत दर्ज केस में न तो एस्केप बार के मालिक को नामजद किया और न ही प्रबंधक, मैनेजर पर कार्रवाई की है। पुलिस ने दर्ज एफआईआर में आरोपी से संबंधित कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर फिलहाल अज्ञात बताया है। जबकि चंडीगढ़ समेत अन्य जगहों पर कोई बार, रेस्टोरेंट या डिस्कोथेक निर्धारित समय से अधिक समय तक खुला मिलने पर मैनेजर या मालिक पर केस दर्ज होते हैं। लेकिन पंचकूला पुलिस की कार्रवाई इससे अलग है। थाना पुलिस आगामी जांच में बार के मालिक या मैनेजर की पहचान पता लगाने के बाद कार्रवाई का हवाला दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed