{"_id":"5c9294b3bdec2214787e3380","slug":"61553110195-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दम लगा के हईशा...(रस्सी खींचते हुए फोटो सहित)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दम लगा के हईशा...(रस्सी खींचते हुए फोटो सहित)
विज्ञापन
फोटो मेरे ट्रैक पर
बीए प्रथम की छात्रा सोनिया बनी सर्वश्रेष्ठ एथलीट
- देव समाज कॉलेज फॉर विमेन मेें वार्षिक खेल समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-45बी स्थित देव समाज कॉलेज फॉर वुमेन में बुधवार को 36वां वार्षिक खेलकूद समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यूटी के स्पोर्ट्स डायरेक्टर तेजदीप सिंह सैनी मुख्य अतिथि थे। इस दौरान विभिन्न स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले हुए। सत्र 2018-19 के लिए सर्वश्रेष्ठ एथलीट के रूप में बीए प्रथम की छात्रा सोनिया को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कॉलेज की प्रिंसिपल एग्निस ढिल्लों, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मानविंदर सिंह मंगत, सबीहा ढिल्लों मंगत आदि मौजूद रहे। समारोह में औपचारिक एथलेटिक दौड़ों के अलावा कई मजेदार दौड़ें भी आकर्षण का केंद्र रहीं। जैसे कि आलू रेस, थ्री लेग्ड रेस, सैक रेस और चट्टी रेस। एक इंटर क्लास टग ऑफ वॉर में अधिकतम भागीदारी देखी गई। इस दौरान स्टूडेट्स और स्टाफ बनाम विशेष रस्साकशी प्रतियोगिता दिन का मुख्य आकर्षण केंद्र रही।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम
शॉट पुट : सोनिया बीए 1- प्रथम, निकिता, बीएससी (आईटी) 1- द्वितीय और मोनिया बीए 1- तृतीय।
डिस्कस थ्रो : सोनिया बीए 1- प्रथम, निकिता, बीएससी (आईटी) 1- द्वितीय और मोनिया बीए 1 - तृतीय।
जेवलिन थ्रो : सोनू, बीएससी 2- प्रथम, सोनिया, बीए 1- द्वितीय और मोनिया, बीए 1- तृतीय।
लंबी कूद : अमनप्रीत कौर बीए 3- प्रथम, रमनदीप कौर बीए 1- द्वित्तीय और लक्ष्मी, पीजीडीसीए - तृतीय।
हाई जंप : आंचल कालिया बीकॉम 3- प्रथम, निशा बीएससी 2- द्वितीय और रजनी बीए 3-तृतीय।
100 मीटर दौड़ : रमनदीप कौर बीए 1- प्रथम, सुमनजीत कौर बीए 2- द्वितीय और मोनिया बीए 1- तृतीय।
200 मीटर : राजविंदर कौर बीए 2- प्रथम, अवतार कौर बीए 1- द्वितीय और मीनाक्षी, बीए 3- तृतीय।
400 मीटर : हरमनप्रीत कौर बीए 2- प्रथम, मनप्रीत कौर बीसीए 1- द्वितीय और डॉली राज बीए 2- तृतीय।
800 मीटर : हरमनप्रीत कौर बीए 2- प्रथम, अमनप्रीत कौर बीए 3- द्वितीय और राजविंदर कौर बीए 2- तृतीय।
3 किलोमीटर वॉक : सोनिया बीए 1- प्रथम, डॉली, बीए 2- द्वितीय और पूजा बीकॉम 2- तृतीय।
4 गुणा 200 मीटर रिले रेस : मनप्रीत कौर बीसीए 1, अमनप्रीत कौर बीए 3, सुमनजीत कौर बीए 2 और अवतार कौर, बीए 1 की चौकड़ी विजेता रही।