फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नगर निगम ने दी यूनिपोल लगाने की अनुमति

नगर निगम ने दी यूनिपोल लगाने की अनुमति

Mon, 04 Feb 2019 12:51 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने दी यूनिपोल लगाने की अनुमति
नगर निगम ने शहर में दी यूनिपोल लगाने की मंजूरी
विज्ञापन

शहर की 24 व्यवसायिक साइटों पर इन्हें लगाने की मिली अनुमति
सिर्फ मार्केट ही जगमग नहीं होंगी, निगम को होगी करोड़ों की आय
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। देश के बड़े शहरों की तर्ज पर अब चंडीगढ़ नगर निगम भी शहर में विज्ञापनों के यूनिपोल लगाने की अनुमति दी है। इसके लिए प्रशासन ने 24 कामर्शियल साइटों पर इन्हें लगाने की अनुमति निगम को दे दी है। निगम के संबंधित अधिकारी का कहना है कि इन पोलों के लगने से न केवल मार्केट इनकी लाइटों से जगमगाएंगी, साथ ही निगम को भी करोड़ों रुपये की आय होगी। इन्हें लगाने, इनकी सुरक्षा व इन पर आने वाले बिजली के खर्च का वहन भी संबंधित कंपनियां ही करेंगी। निगम इन्हें खुली नीलामी में अलॉट करेगा।
यूनिपोल की नीलामी में व्यक्तिगत रूप से कोई भी भाग ले सकता है। इसके अलावा कंपनियां, संस्थाएं, सहकारी संस्थाएं, फर्म आदि भी इसमें भाग ले सकती हैं। इसके लिए वार्षिक टर्नओवर 2 करोड़ से अधिक होनी चाहिए। नीलामी में भाग लेने वाली कंपनियां देश के किसी भी हिस्से में ब्लैकलिस्ट नहीं होनी चाहिए। आमंत्रित निविदा की दर निगम ने 5000 रुपये तय की है। इसके अतिरिक्तई-पेमेंट करने वालों को एक हजार रुपये प्रोसेसिंग फीस अलग से भरनी होगी। नीलामी में भाग लेने वालों को किसी भी सरकारी व निजी संस्था के साथ कम से कम तीन कांट्रेक्ट पर काम करते होना चाहिए।
विज्ञापन

कम से कम एक ठेके का कंप्लीशन प्रमाण पत्र पांच वर्ष से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए। एक बार अलाट की गई साइट को निगम बदलेगा नहीं। अलाटमेंट की अवधि पांच वर्ष की होगी। सफल बोलीदाता न केवल ढांचे खडे़ करेगा, बल्कि उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उनकी ही होगी। इन युनिपोलों की इंस्पेक्शन भी कर सकते हैं। सफल बोलीदाता की पोल के आसपास के इलाके की सफाई रखने की भी जिम्मेदारी होगी। निगम ने विभिन्न जोनों की अलग-अलग दरें तय की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन के चीफ आर्किटेक्ट ने इन 24 साइटों पर यूनिपोल लगाने की अनुमति दी है।
1. सेक्टर 31सी-बूथ नबर 56 के सामने
2. सेक्टर 31डी बूथ नंबर 8 के सामने
3. सेक्टर 32सी संपर्क केंद्र के साथ
4. सेक्टर 32सी निर्माण थियेटर के पास
5. सेक्टर 32डी एससीओ 377-378 के साथ रोडबर्म पर
6. सेक्टर 33डी एससीओ 27 के साथ पार्किंग एरिया में रोडबर्म पर
7. सेक्टर 35सी एससीओ 98 के साथ रोडबर्म पर
8. सेक्टर 35डी बूथ नंबर 314 के साथ टायलेट ब्लाक की बर्म पर
9. सेक्टर 36डी मकान नंबर 25 की बाउंडरी वॉल के साथ रोडबर्म पर
10. सेक्टर 37सी एससीओ 185 के साथ रोड बर्म पर
11. सेक्टर 37डी-दुकान नंबर 404 के साथ रोड बर्म पर
12. सेक्टर 38सी-बूथ नंबर 14 के साथ
13. सेक्टर 38डी-बूथ नंबर 280 के साथ
14. सेक्टर 39डी-बूथ नंबर 160 के साथ
15. सेक्टर 40सी-दुकान नंबर 98 के सामने
16. सेक्टर 40डी एससीओ 325-26 के सामने रोडबर्म पर
17. मनीमाजरा मोटर मार्केट में एससीओ 326 के साथ
18. मनीमाजरा बस स्टैंड की टिकट खिड़की के साथ
19. मनीमाजरा पाकेट नंबर 7 में कम्युनिटी सेंटर के पास
20. मनीमाजरा-पाकेट नंबर 7 में शिवालिक गार्डन के पास
21. आईटी पार्क साइट नंबर बी-11 के सामने
22. आईटी पार्क-इनफोसिस के सामने पार्किंग एरिया में
23. इंडस्ट्रियल एरिया फेज- 1 एलांते मॉल की पार्किंग में
24. इंडस्ट्रियल एरिया फेज- 1 एलांते मॉल की पार्किंग में रोड बर्म पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed