{"_id":"5c3b9b90bdec2273504f7000","slug":"61547410320-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहड़ी मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहड़ी मनाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की लोहड़ी में सांसद ने किया डांस
सेक्टर-48 में समारोह का आयोजन, किरण खेर बतौर मुख्यातिथि हुईं उपस्थित
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नगर निगम की ओर से सेक्टर-48 में लोहड़ी समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सांसद किरण खेर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुईं। इस दौरान सांसद किरण खेर के अलावा मेयर देवेश मोद्गिल, मनोनीत पार्षद शिप्रा बंसल और एडिशनल सालिसीटर और पूर्व सांसद सत्यपाल ने भी डांस किया। लोहड़ी जलाने से पहले मेयर देवेश और निगम कमिश्नर ने पूजा की। सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। किरण खेर ने सभी लोगों से एक रहने की अपील की। सभी लोगों को लोहड़ी और मकर संक्रांति और गुरुपर्व की बधाई दी।
इस अवसर पर भाजपा संगठन मंत्री दिनेश कुमार के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पार्षदों के अलावा नगर निगम के एसई संजय अरोड़ा, हार्टिकल्चर विंग के एक्सईएन केपी सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।
मंदिरों में मनाई लोहड़ी
शहर के विभिन्न मंदिरों में लोहड़ी मनाई गई। लोहड़ी जलाने से पहले अग्नि की पूजा की गई। सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर के प्रधान राकेश पाल मोद्गिल ने बताया कि लोहड़ी का त्योहार हर वर्ष मंदिर में मनाया जाता है। मंदिर के पुजारियों ने पूजा के बाद लोहड़ी जलाई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सेक्टर 20, 29, हल्लोमाजरा के श्री हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी लोहड़ी समारोह का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
स्नेहालय में लोहड़ी मनाई
आशा केंद्र वेलफेयर सोसायटी की तरफ से मलोया स्नेहालय में रहने वाले बच्चों के साथ लोहड़ी मनाई गई। बच्चों ने ढोल की थाप पर भंगड़ा किया। सोसायटी के सदस्यों ने मूंगफली और रेवड़ी बांटी और बच्चों के साथ खुशी मनाई। मुख्यातिथि के तौर पर निपुण गुप्ता आईआरएस और भाजपा सचिव नीना तिवारी ने शिरकत की। सोसायटी की प्रधान रेनू बाला ने लोहड़ी का महत्व बताया। कार्यक्रम में सोसायटी की मेंबर मधु शर्मा, रविंदर सिंह, शशी ठाकुर और हरीश बंसल और अनिल आदिवाल एवं बलवंत सिंह उपस्थित रहे।