{"_id":"5c116fcabdec2241bf44a71f","slug":"61544646602-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ में नीलाम होगी कुर्सियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ में नीलाम होगी कुर्सियां
Updated Thu, 13 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका में ऑनलाइन बिकेगा
चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। यूएस बेस्ड ट्रैडवे टूमे ऑक्शन हाउस वीरवार को 20वीं सदी की कला की नीलामी करने जा रहा है। इसमें आर्किटेक्ट पियरे जेनरे और ली कॉर्बूजिए की डिजाइन पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की 6 कुर्सियां शामिल हैं, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ है। चंडीगढ़ से संबंधित फर्नीचर ट्रैडवे टूमे की वेबसाइट पर अमेरिका से ऑनलाइन नीलाम किया जा रहा है।
बताया जाता है कि ज्यादातर फर्नीचर विदेशों में एक संगठित रैकेट के माध्यम से चंडीगढ़ के बाहर तस्करी कर बेचा जा चुका है। फिलहाल प्रशासन इस तरह की बिक्री की बात को पहले से ही इनकार कर रहा है। सिटी-बेस्ड लॉयर और चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन हेरिटेज समिति के मेंबर वरिष्ठ अधिवक्ता अजय जग्गा का कहना है कि हेरिटेज लूट की जांच सीबीआई से कराई जाए तो सारा मामला साफ हो जाएगा।
चंडीगढ़ के कई हेरिटेज फर्नीचर पहले ही बेचे जा चुके हैं। इसमें सेट ऑफ सिक्स लाइब्रेरी चेयर्स, सेट ऑफ सिक्स रमचैरस, सेट ऑफ थ्री राउंड स्टूल्स, ऑफिस टेबल डेस्क और एक लाइब्रेरी चेयर शामिल है। ये सभी चीजें सचिवालय की इमारत से आई हैं। पिछले कई साल में आर्किटेक्ट पियरे जेनरे की ओर से डिजाइन किया गया फर्नीचर फॉरेन-बेस्ड ऑक्शन हाउसेस द्वारा करोड़ों में बेचा गया है।