{"_id":"5bef264cbdec2262ae58f7e3","slug":"61542399564-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एस्टेट ऑफिस ने भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एस्टेट ऑफिस ने भेजा नोटिस
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिसयूज-वायलेशन पर रेस्टोरेंट, डिस्कोथेक-नाइट क्लब को नोटिस
चंडीगढ़। एस्टेट ऑफिस के बिल्डिंग ब्रांच ने सेक्टर-26 मध्य मार्ग के बैक साइड पर खुले रेस्टोरेंट, डिस्कोथेक, नाइट क्लब और बीयर बार को मिसयूज व वॉयलेशन के नोटिस भेजे हैं। इन क्लबों व रेस्टोरेंट्स ने चीफ आर्किटेक्ट व बिल्डिंग ब्रांच की बिना अनुमति के बैक साइड से एंट्री बनाई हुई है, जोकि बिल्डिंग रूल्स के मुताबिक गैर कानूनी है। इस पर बिल्डिंग ब्रांच ने इन क्लबों व रेस्टोरेंट्स मालिकों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। वहीं, सेक्टर-26 मध्य मार्ग के बैक साइड खुले क्लबों के मालिकों ने फाइनेंस सेक्रेटरी के पास अपील दायर की है, ताकि इन क्लब मालिकों को रिलेक्सेशन मिल सकें और वे अपना बिजनेस ऑपरेट कर सकें। इस पर फाइनेंस सेक्रेटरी अजोय कुमार सिन्हा ने एक कमेटी का गठन कर रिपोर्ट तलब की है, जिसमें चीफ आर्किटेक्ट, बिल्डिंग ब्रांच के एसडीओ और असिस्टेंट एस्टेट ऑफिस को इन क्लबों, डिस्कोथेक व नाइट क्लब की बैक साइड पर बनाई गई एंट्री को लेकर किए गए मिसयूज व वॉयलेशन पर फिजिबिल्टी रिपोर्ट बनाकर देने को कहा है। इसके बाद ही इन क्लब व रेस्टोरेंट्स को रिलेक्सेशन दिए जाने पर कोई फैसला लिया जाएगा।