फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   barnala 1

barnala 1

Sat, 13 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
barnala 1
प्रेमिका के पति से परेशान हो निगला जहर, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
शादीशुदा व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका के पति से परेशान होकर जहरीली दवा निगल ली है। उसकी पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में मौत हो गई। जांच कर रहे सिटी थाना बरनाला के एसआई सुखजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 306 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शिकायतकर्ता गीता रानी निवासी दशमेश नगर ने पुलिस को बताया है कि उसके बेटे सुरिंदर सिंह की शादी 16 साल पहले बठिंडा निवासी मीनाक्षी से हुई थी, लेकिन पड़ोस में रहने वाले राहुल धरनी की पत्नी वंदना के साथ सुरिंदर के संबंध बन गए थे। जिसका वंदना के घर वाले विरोध कर रहे थे। इसके चलते सुरिंदर और वंदना घर से भाग गए थे। नौ महीने पहले घटी उक्त घटना के बाद वंदना के पति ने सुरिंदर के परिवार को जेल तक भेजवा दिया था। शिकायतकर्ता ने बताया है कि 11 जनवरी को सुरिंदर लड़खड़ाते हुए घर पहुंचा। उसने जहरीली दवा निगल ली थी। जिसे तुरंत पटियाला के राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। वहां अगले दिन उसकी मौत हो गई थी। मौत से पहले सुरिंदर ने जो बयान दिए। उसमें उसने कहा कि वंदना के पति राहुल धरनी से तंग हो उसने जहर निगल लिया है। शिकायतकर्ता ने मौके के वीडियो फुटेज भी पुलिस को दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed