फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   6 friends returning marriage accident victims one died the spot

शादी से लौट रहे 6 दोस्त हुए हादसे का शिकार, एक की मौके पर हुई मौत

Mon, 10 Feb 2020 08:39 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
6 friends returning marriage accident victims one died the spot
हरियाणा के झज्जर से दोस्त की शादी के लिए निकले 6 दोस्तों की कार सोमवार की सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक मौत और 5 गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे का कारण कार के आगे किसी जानवर के आ जाने को बताया जा रहा है। मृतक की पहचान सुनील कुमार(30) के रुप में हुई है। वह झज्जर के बैंक में बतौर असिस्टेंट मैनेजर कार्यरत था।
विज्ञापन

एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि यह हादसा सुबह साढ़े चार बजे के करीब हुआ था। इसमें हरियाणा के झज्जर के रहने वाले 6 दोस्त सेलेरियो कार में सवार थे। ये सभी लोग जालंधर में अपने दोस्त माणिक वर्मा की शादी से वापस लौट रहे थे। इन लोगों ने जैसे ही लाडोंवाल पुल पार किया, तभी अचानक से उनकी कार के सामने एक जानवर आ गया। इससे उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया की घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed