{"_id":"6acd496bb264c0d0620af1e2","slug":"5643-voter-list-cases-pending-in-panchkula-orders-issued-to-resolve-them-by-october-28-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-24743-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचकूला में मतदाता सूची के 5643 मामले लंबित, 28 अक्टूबर तक निपटाने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचकूला में मतदाता सूची के 5643 मामले लंबित, 28 अक्टूबर तक निपटाने के आदेश
विज्ञापन
6 नवंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची, उपायुक्त ने अधिकारियों को समय सीमा में काम पूरा करने के दिए निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत पंचकूला जिले में 5643 मामलों की सुनवाई लंबित है। जिले में कुल 1,03,684 नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें से 12 अक्तूबर तक 5.44 प्रतिशत मामलों का निपटारा होना बाकी है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी लंबित मामलों को 28 अक्तूबर तक निपटाने के निर्देश दिए हैं।
उपायुक्त की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में नोटिस और सुनवाई से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा की गई। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त और कालका व पंचकूला विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी शामिल हुए। उपायुक्त ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारियों और संबंधित एसडीएम को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और लंबित मामलों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। नोटिस जारी करने से लेकर सुनवाई तक की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए गए, ताकि पुनरीक्षण कार्य प्रभावित न हो।
विज्ञापन
उपायुक्त ने कहा कि लंबित मामलों का समय पर निपटारा जरूरी है, ताकि पात्र मतदाताओं को दस्तावेज जमा कराने में परेशानी न हो। उन्होंने अपील की कि जिन मतदाताओं ने अभी तक आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं कराए हैं, वे जल्द अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास दस्तावेज जमा करवाएं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से पुनरीक्षण प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने और सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी करने का आग्रह किया। अंतिम मतदाता सूची 6 नवंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।