फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हार और जीत खेल का हिस्सा - पंकज आडवाणी

हार और जीत खेल का हिस्सा - पंकज आडवाणी

Tue, 30 Apr 2019 02:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
हार और जीत खेल का हिस्सा - पंकज आडवाणी
चंडीगढ़। देश में बिलियर्ड्स और स्नूकर की लीग होनी चाहिए। इसके लिए ग्रास रूट पर काम करने की जरूरत है। चीन सहित तमाम देशों के मुकाबले खड़े होने के लिए स्कूल लेवल पर ध्यान देना होगा। यह बात 21 बार केवर्ल्ड चैंपियन पंकज आडवाणी ने कही। वे इन दिनों शहर में चल रही 18वीं एशियन बिलियर्ड्स, 20वीं एशियन स्नूकर चैंपियनशिप में शिरकत कर रहे हैं। रविवार को सौरव कोठारी के हाथों मिली हार पर प्रतिक्रिया देते हुए पंकज आडवाणी ने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है। अगर हार से सामना नहीं होगा तो अपनी गलतियां कैसे सुधारेंगे। रविवार का दिन सौरव कोठारी का था। उसने मैच में लय को लगातार बनाए रखा। इस हार से काफी कुछ सीखा है। टूर्नामेंट के अगले मुकाबले तक अभ्यास से गलतियाें को सुधारना चाहूंगा। उन्होंने कहा कि देश में टैलेंट की कमी नहीं है। यहां जरूरत है सही इंफ्रास्ट्रक्चर और कोचिंग की।
विज्ञापन


आडवाणी स्कूल स्तर पर कर रहे प्रमोट
आडवाणी ने बताया कि स्नूकर और बिलियर्ड्स को प्रमोट करने के लिए स्कूल स्तर से काम करना चाहिए। बच्चाें को इससे जुड़ी तमाम बातें बताई जानी चाहिए ताकि ग्रास रूट से ही बच्चे इसमें रुचि लें और आगे चलकर अपना भविष्य बना सकें। आडवाणी अपने दोस्त के साथ मिलकर बंगलूरू के कई स्कूलाें में खेल को प्रमोट कर रहे हैं।
विज्ञापन


खिलाड़ी को फिट रहना जरू री
पंकज आडवाणी ने बताया कि हर खेल में बेहतरीन नतीजाें के लिए आपका फिजिकल तौर पर फिट होना जरूरी है। एक खिलाड़ी को नियमित रूप से जिम में जाकर एक्सरसाइज करनी चाहिए ताकि वह मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed