फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पर्यवेक्षक ने तैयरियों का लिया जायजा

पर्यवेक्षक ने तैयरियों का लिया जायजा

Wed, 24 Apr 2019 02:08 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
पर्यवेक्षक ने तैयरियों का लिया जायजा
चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराएं : आईआरएस अमीषा
विज्ञापन

केंद्रीय चुनाव आयोग ने अमीषा को चंडीगढ़ लोकसभा के लिए आय-व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया
शहर में आते ही उन्होंने निर्वाचन में लगे अफसरों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए भारतीय चुनाव आयोग ने इंडियन रेवेन्यू सर्विस (आईआरएस) अमीषा एस गुप्ता को आय-व्यय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। इसको लेकर मंगलवार को आय-व्यय पर्यवेक्षक ने निर्वाचन कार्यों में लगे अफसरों की मीटिंग ली। उन्होंने कर्मचारियों के कामकाज, मतदान केंद्रों की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता के क्रियान्वयन, निगरानी टीमों के कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के विभागीय अफसरों को निर्देश दिए हैं।
मीटिंग के दौरान पर्यवेक्षक ने उड़न दस्ते, सी-विजिल एप और सुरक्षा बलों पर होने वाले खर्च को कैसे देखा जाएगा, इस बात पर भी जोर दिया। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों की गहन प्रक्रियात्मक प्रशिक्षण, मतदान एप, रिजर्व टीमों को हमेशा तैयार रहने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने प्रत्येक नोडल अधिकारी से उन्हें सौंपे गए कार्य क्षेत्रों के बारे में विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में पर्यवेक्षक को बताया गया कि निगरानी समिति द्वारा राजनीतिक दलों के विज्ञापनों, ऑडियो एवं विज़ुअल सामग्री के प्रसार जैसे सभी मामलों पर कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही प्रतिदिन विभिन्न मीडिया प्लेटफार्मों की निगरानी भी की जा रही है। इसी तरह नोडल अधिकारियों ने बताया कि सी-विजिल एप पर मिलने वाली शिकायतों का निपटारा त्वरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा फ्लाइंग स्क्वायड टीम, स्टेटिक सर्विलांस टीम, वीडियो निगरानी टीम और वीडियो देखने वाली टीमों के कार्य के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर निर्वाचन कार्य से जुडे़ कई अफसर मीटिंग में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed