{"_id":"5c8eb022bdec2213ff32b997","slug":"51552855074-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने शुरू किया मैं भी चौकीदार अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने शुरू किया मैं भी चौकीदार अभियान
विज्ञापन
मैं हूं चौकीदार अभियान से जुड़े कार्यकर्ता : टंडन
चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मैं हूं चौकीदार अभियान से जुड़ने की अपील की है। सेक्टर 33 स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को कार्यकर्ताओं संग बैठक करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश की जनता भाजपा के साथ है। देश के चौकीदार नरेंद्र मोदी को दोबारा देश का चौकीदार बनाना चाहती है। टंडन ने कहा कि बूथ स्तर पर होली मिलन समारोह का आयोजन कर लोगों को जोड़ें।
बैठक में पदाधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का खाका भी प्रस्तुत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव की घोषणा हो चुकी है। कमर कस लें और पूरी ताकत से जुट जाए। पन्ना प्रमुखों को लोगों के घरों तक पहुंचाएं।
इसके अतिरिक्त उन्होंने मैं हूं चौकीदार अभियान के तहत रविवार को चाय पर चर्चा की। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर पूर्व मेयर आशा जसवाल, अरुण सूद, रविंद्र पठानिया, रामबीर भट्टी, भीमसेन मौजूद रहे।