{"_id":"5c88184ebdec2214380c27a8","slug":"51552422990-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों को मान्यता देने में न हो जल्दबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों को मान्यता देने में न हो जल्दबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेजों को मान्यता देने में जल्दबाजी न करें विश्वविद्यालय : यूजीसी
- यूजीसी ने कहा- मानकों की पूर्ति होने के बाद ही निर्णय लें विश्वविद्यालय
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। देश के कुछ विश्वविद्यालयों की ओर से कॉलेजों की मान्यता मानकों को दरकिनार करके बांटी जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए यूजीसी ने सख्त रुख अपनाया है। यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को आदेश जारी किए गए हैं कि मानकों की अनदेखी करके किसी हाल में मान्यता न दी जाए। पहले मानकों की जांच कर ली जाए।
पीयू से संबद्घ कॉलेजों की संख्या 196 है। पिछले पांच साल में कई कॉलेजों को मान्यता भी प्रदान की गई। सूत्रों का कहना है कि पीयू से संबद्ध कुछ कॉलेजों के मानकों को लेकर भी सवाल उठे थे, लेकिन उस मामले पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। मानकों की जांच में भी खेल होता है। इससे भी गंभीर प्रकरण यूजीसी के संज्ञान में आए तो यूजीसी ने गंभीरता से लिया है। सूत्र कहते हैं कि यूजीसी ने कहा है कि जिन कॉलेजों ने मानकों की पूर्ति नहीं की है ऐसे कॉलेजों पर कार्रवाई की योजना बनाई जानी चाहिए। वह विद्यार्थियों को क्या सुविधा दे पाएंगे, जब मानक ही पूरे नहीं। सूत्रों का कहना है कि यूजीसी के इस निर्देश के बाद पीयू कार्रवाई की योजना बना रहा है। पिछले वर्षों में जिन कॉलेजों को मान्यता दी गई है उनके अभिलेखों की भी जांच हो सकती है।