फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पठानकोट 2

पठानकोट 2

Thu, 26 Jul 2018 10:38 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट 2
बिना बिल कृषि सामग्री बेची तो लाइसेंस होगा रद्द
विज्ञापन

जिला कृषि और किसान भलाई विभाग ने खेती सामग्री विक्रेताओं से की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। कृषि और किसान भलाई विभाग की ओर से ब्लाक पठानकोट और धारकलां के खेती सामग्री विक्रेताओं की मीटिंग ब्लाक कृषि दफ्तर में हुई। इसमें कृषि अफसर डॉ. हरिंदर सिंह बैंस ने कहा कि मिशन तंदुरुस्त पंजाब का मुख्य मकसद ब्लाक पठानकोट के किसानों को उच्च मानक और सही मात्रा में रसायनिक खाद, खेती रसायनों और उच्च गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराना है ताकि आम नागरिकों को खेती उत्पादों से शुद्ध भोजन मिल सके। खेती विक्रेताओं का भी फर्ज बनता है कि मुहिम को सफल बनाने में बनता योगदान दें। ब्लॉक कृषि अफसर डॉ. अमरीक सिंह ने कहा कि अगर कोई भी विक्रेता बिना बिल खेती सामग्री बेचता पाया गया तो उस विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी और लाइसेंस भी भी रद्द किया जा सकता है। कहा कि खेती सामग्री के साथ संबंधित दस्तावेज जैसे स्टॉक रजिस्टर और बिल बुक अटेस्टेड होने चाहिए। अगर कोई खाद विक्रेता बगैर लाइसेंस कीटनाशक बेचता पकड़ा गया तो उस विरुद्ध कार्रवाई होगी। खेती सामग्री विक्रेता यूनियन के प्रधान रजनीश कुमार शर्मा ने बताया कि मुहिम के चलते डीएपी और यूरिया का उपयोग काफी कम हो गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समूह डीलर मिशन तंदुरुस्त पंजाब को कामयाब करन में पूरा सहयोग देंगे। इस मौके कृषि अफसर डॉ. राजिंद्र कुमार, कृषि विकास अफ्सर डा. मनदीप कौर, डा. हरप्रीत सिंह, डा. जगदीप सिंह, खेती विस्तार अफसर रविंद्र सिंह, अरमान महाजन, जीवन लाल, जगदीश सिंह, ब्रह्म कुमार, रघुबीर सिंह, विजय कुमार, रजनीश शर्मा पुनीत कोचर उपस्थित थे।



















विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed