{"_id":"5b43be6a4f1c1bc5248b579f","slug":"51531166314-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लासिकल वॉयस आफ इंडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लासिकल वॉयस आफ इंडिया
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्लासिकल वायस आफ इंडिया में मौका आपको भी.. दें आवेदन
चंडीगढ़। यदि आप क्लासिकल वॉकलिस्ट हो और किसी गायन प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हो तो आपके लिए खुशखबरी है। नार्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला की ओर से 14 जुलाई से क्लासिकल वायस आफ इंडिया कार्यक्रम के ऑडिशन आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें गायन एवं तबला वादक के लिए आप आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक को अपनी अर्जी टैगोर थियेटर सेक्टर-18 में जमा करवा सकते हैं। यह ऑडिशन सुबह दस बजे से शुरू होंगे। यह कार्यक्रम संगीत मिलन लखनऊ के सहयोग से किया जा रहा है।
कंपीटिशन को तीन आयु वर्ग में विभाजित किया गया है। इसमें जूनियर ग्रुप 9 से 13 साल, मिडिल ग्रुप 14 से 18 साल और सीनियर ग्रुप 19 से 23 साल होंगे। इच्छुक गायक-गायिकाओं को तानपूरा और तबले पर शास्त्रीय गायन की धुन दी जाएगी। सभी को सात मिनट में अपनी प्रस्तुति देनी होगी। इसके फाइनल लखनऊ में 14 से लेकर 16 दिसंबर 2018 को होंगे। क्लासिकल वायस आफ इंडिया एवं तबला के विजेता को तबला नवाज आफ इंडिया के खिताब से नवाजा जाएगा।