फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   4810 cases settled in National Lok Adalat

Panchkula News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 4810 मामलों का हुआ निपटारा

Sun, 12 May 2024 04:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
4810 cases settled in National Lok Adalat
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जिला अदालत में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें लोग लंबी लाइनों में लगे रहे। लोगों को अंदर चालान जमा कराने के लिए तीन घंटे तक का इंतजार करना पड़ा। चालान जमा कराने के लिए शहर के अलावा अन्य जगहों से भी लोग आए थे। इस मौके पर कई बार लोगों की पुलिस के साथ बहस भी हुई। लोक अदालत में 4810 मामलों का निपटारा किया है। लोक अदालत में कुल 45,89,943 रुपये का निपटान किया गया। जिला अदालत के बाहर लाइन में खड़े सुधीर कुमार और अमित ने बताया की लंबी लाइनों के करण परेशानी हुई। इसके बाद दो घंटे बाद चालान जमा हुआ।

राष्ट्रीय लोक अदालत में छह बेंचों का किया गठन
पंचकूला जिला न्यायालय, पंचकूला और उप-मंडल कालका में वर्ष 2024 के लिए दो राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इनमें कुल छह बेंचों का गठन किया गया। इसकी अध्यक्षता पंचकूला एएसजे पीके लाल, पंचकूला पारिवारिक न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश तरनजीत कौर, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. रजनी कौशल, न्यायिक मजिस्ट्रेट अपर्णा भारद्वाज, पंचकूला की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मनमीत कौर घुम्मन, सीजेजेडी डॉ. जितेंद्र कुमार ने की।
विज्ञापन

पंचकूला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सह सचिव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेश कुमार यादव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 5653 मामले लिए। इसमें से 4810 मामलों का निपटारा किया गया। इनमें आपराधिक समझौता योग्य मामले, 138 पराक्राम्य लिखत अधिनियम, धन वसूली मामले, एमएसीटी मामले, श्रम विवाद मामले, सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से संबंधित विवाद जैसे बिजली और पानी के बिल मामले, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण, म्यूटेशन मामले, पेंशन मामलों सहित सेवा मामले, राजस्व मामले, यातायात चालान, दूरसंचार और सारांश मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed