{"_id":"698f92d9db4d5a9e4f0471e9","slug":"47-new-sectors-to-be-built-near-chandigar-panchkula-news-c-87-1-pan1001-132922-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चंडीगढ़ के नजदीक बसेंगे 47 नए सेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चंडीगढ़ के नजदीक बसेंगे 47 नए सेक्टर
विज्ञापन
पंचकूला। चंडीगढ़ के नजदीक बसने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने पंचकूला जोन में 47 नए सेक्टर विकसित करने की कवायद शुरू कर दी है। भूमि एकत्रीकरण योजना (लैंड पूलिंग स्कीम) के तहत पिंजौर-कालका, पंचकूला एक्सटेंशन (अलीपुर) और रायपुररानी में ये सेक्टर तैयार किए जाएंगे। इसमें 34 रेजिडेंशियल और 13 कॉमर्शियल सेक्टर शामिल हैं।
दअरसल, लैंड पुलिंग स्कीम के तरह भूमि अधिग्रहण पूरी तरह ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से होगा। योजना के तहत जमीन मालिकों को उनकी जमीन के बदले विकसित रिहायशी और कॉमर्शियल प्लॉट दिए जाएंगे। खास बात यह है कि परियोजना में डीटीपी के अधीन रेरा स्वीकृत कॉलोनियों भी शामिल होंगी। इससे पहले से विकसित क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोगों को एचएसवीपी की मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
रेजिडेंशियल सेक्टर कहां होंगे
-पिंजौर-कालका: सेक्टर 7, 8, 9, 10(पार्ट), 11, 12, 13, 13ए, 14, 15, 16(पार्ट), 17(पार्ट), 18(पार्ट), 19(पार्ट), 22, 31
-पंचकूला एक्सटेंशन (अलीपुर): सेक्टर 12, 13(पार्ट), 19
-कोट बिल्ला : सेक्टर 4, 6, 7, 14, 15, 16, 12ए, 13ए, 20, 24
-रायपुररानी: सेक्टर 1, 2, 10
कॉमर्शियल सेक्टर कहां होंगे:
-पिंजौर-कालका: सेक्टर 1, 6, 16(पार्ट), 17(पार्ट), 18(पार्ट), 19(पार्ट), 17ए, 18(पार्ट), 19(पार्ट), 22, 31ए
-पंचकूला एक्सटेंशन (अलीपुर): सेक्टर 17
-कोर्ट बिल्ला: सेक्टर- 6ए(पार्ट), 17ए
-रायपुररानी : सेक्टर 7(पार्ट), 8
जमीन खरीद की प्रक्रिया
-आवेदन से पहले जमीन की पूरी जांच होगी
-केवल कोर्ट केस या अवैध कब्जों से मुक्त जमीन खरीदी जाएगी।
-एचएसवीपी की स्वामित्व वाली जमीन को छोड़कर, डीटीपी क्षेत्र में आने वाली निजी जमीन शामिल होगी।
-विशेष प्राथमिकता बाहरी रेरा अप्रूव कॉलोनियों और उनकी खाली जमीन को दी जाएगी।
लैंड पूलिंग स्कीम के फायदे
-जमीन मालिक को उनकी जमीन के बदले विकसित रिहायशी प्लॉट और एक कॉमर्शियल प्लॉट मिलेगा।
-योजना ऑनलाइन, पारदर्शी और लाभकारी है।
-जमीन मालिक को उचित मुआवजा और अन्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाती हैं।